नई दिल्लीः Barabanki Accident: नवरात्र के पहले दिन यूपी के बाराबंकी से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां गुरूवार सुबह एक टुरिस्ट बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में लगभग 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। हालांकि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका है। हादसे में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पूरा मामला बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के बबुरी गांव का है। जहां एक डबर डेकर बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है दोनों ही वाहन तेज रफ्तार में आ रहे थे। तभी सामने से एक गाय आ रही थी, जिसे बचाने के चक्कर में बैलेंस बिगड़ गया और ये हादसा हो गया। घटनास्थल पर कोहराम मचा हुआ है। घायलों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। हॉस्पिटल में भी चीख पुकार मच गई। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
यह भी पढ़ें- Crime: बोन कैंसर से पीड़ित था बेटा, पिता ने दिया जहर भरा इंजेक्शन
बताया जा रहा है डबल डेकर बस दिल्ली से गोंडा बहराइच की ओर जा रही थी। जिसमें तकरीबन 70 यात्री सवार थे। जिस ट्रक से बस की भिड़ंत हुई उसमें बालू लदा हुआ था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
दिल्ली की तमाम बड़ी खबरें | Delhi News Today | AAP | Arvind Kejriwal News | Manish Sisodia | JTV