पराली जलाने पर किसान गिरफ्तार
Bijnor : बिजनौर में किसान बेखौफ होकर खेतों के अवशेष को जलाने में लगे हुए हैं। किसानों को जनहित की कोई चिंता नहीं दिखा रही है। उधर प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
Bijnor में किसान गुरमेश सिंह को किया गया गिरफ्तार
बिजनौर के थाना मंडावली के गांव गुलालवाली जंगल में किसान द्वारा खेत में पराली जलाने के मामले में बिजनौर जिला प्रशासन ने किसान गुरमेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित मौसम में आए बदलाव के चलते शासन के सख्त रवैये के बावजूद किसान पराली जला कर प्रदूषण फैला रहे हैं जिसके चलते बिजनौर के थाना मंडावली के गांव गुलालवाली के जंगल में किसान द्वारा खेत में पराली जलाने के मामले में बिजनौर जिला प्रशासन ने किसान गुरमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
पराली का प्रदूषण कर रहा है जनजीवन को नष्ट
पुलिस ने 278, 291 और 290 की धाराओं के तहत किसान को प्रदूषण फैलाने और वातावरण खराब करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। खेतों में जलने वाली पराली से प्रदूषण फैल रहा है। जो जनजीवन को नष्ट करने में पूरी तरह से जहर घोल रहा है।
किसानों को पराली जलाने से सख्त मना
इसी मामले को लेकर शासन ने पूरे जनपद के किसानों को पराली न जलाने के सख्त निर्देश दिए है। फसल अवशेष प्रबंधन कार्यक्रम के दौरान डीएम रमाकांत पांडे ने स्टेज से किसानों से आवाहन किया कि वह अपने खेतों पर पराली ना जलाएं इससे वातावरण दूषित हो रहा है। जोकि इंसान के जीवन के लिए घातक है।