नई दिल्ली : Congress in UP : तीन दशक में बेहद कमजोर हो चुके संगठन कांग्रेस अब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पूरी कर लेना चाहती है। महीनों की कसरत के बाद बनाये गए जिला और शहर अध्यक्षों के कामकाज की लगातार समीक्षा प्रदेश स्तर से हो रही है। पंद्रह जिला और शहर अध्यक्षों के काम से असंतुष्ट पार्टी ने उन्हें हटाकर उनके स्थान पर नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
Religious Conversion : अवैध धर्मांतरण के लिए आती थी विदेशी फंडिंग, ईडी की छापेमारी में मिले सबूत
Congress in UP : पिछली हार से ले रही सीख
पिछले चुनावों को देखते हुए ही 2019 के बाद से राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने नए सिरे से संगठन को खड़ा करना शुरू किया। जिलों और शहरों से अध्यक्ष पद के नाम छांटे गए। फिर प्रियंका ने उनके बारे में फीडबैक लिया। खुद बातचीत की। उसके बाद अध्यक्ष बनाना शुरू किया। लेकिन यह उन्होंने तभी साफ कर दिया था कि अब पहले जैसा नहीं चलेगा। लगातार सभी जिला और शहर अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। जो भी कमजोर पाया जाएगा, उसे हटा दिया जाएगा।
समीक्षा में चिन्हित किये जा रहे निष्क्रिय पदाधिकारी
समीक्षा में पंद्रह जिला और शहर अध्यक्षों की रिपोर्ट सही न मिलने पर शनिवार को पार्टी ने नए अध्यक्षों की घोषणा कर दी। इनकी सूची पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने जारी की। यह सभी बमुश्किल एक वर्ष का ही कार्यकाल पूरा कर पाए थे। माना जा रहा है कि यह सभी जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भी निष्क्रिय रहे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी दर्जन भर से अधिक जिला और से शहर अध्यक्ष निष्क्रियता के चलते बदले जा चुके हैं।
इन जिला और शहरों में नए अध्यक्ष
कन्नौज जिलाध्यक्ष | दिनेश पालीवाल |
मुरादाबाद जिलाध्यक्ष | असलम खुर्शीद |
अलीगढ़ जिलाध्यक्ष | संतोष सिंह |
प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष | डा. लालजी त्रिपाठी |
मथुरा जिलाध्यक्ष | भगवान सिंह |
बांदा जिलाध्यक्ष | प्रद्युम्न दुबे |
हमीरपुर जिलाध्यक्ष | पुनीत पालीवाल |
बांदा शहर जिलाध्यक्ष | संजय गुप्ता |
मथुरा शहर अध्यक्ष | मदन मोहन शर्मा |
मुरादाबाद शहर अध्यक्ष | अनुभव मेहरोत्रा |
पीलीभीत शहर अध्यक्ष | अभिनय गुप्ता |
गाजियाबाद शहर अध्यक्ष | लोकेश चौधरी |
अलीगढ़ शहर अध्यक्ष | सलाहुद्दीन वासी |
जौनपुर शहर अध्यक्ष | विशाल सिंह |
शाहजहांपुर शहर जिलाध्यक्ष | पवन सिंह |
UttraKhand Dehradun | Important Meeting At BJP State President Madan Kaushik’s House | Yamuna Colony