UP में पराली जलाने वालों की खैर नहीं, किसानों पर ठोका गया 65 लाख का जुर्माना
श्रावस्ती : पराली जलाने को लेकर जहां सरकार ने कड़े तेवर दिखाए है, वही सभी जिलाधिकारियों को नोटिस भी जारी किया है। इसी सिलसिले में जिला प्रशासन ने किसानों पर बड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है, जिसमें जनपद में सबसे ज्यादा किसानों पर कार्यवाही करने की तैयारी है।
पराली जलाने वालों के खिलाफ प्रशासन का एक्शन मोड
श्रावस्ती जनपद में पराली जलाने वाले किसानों की अब खैर नही है। सरकार के आदेश के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। वही जनपद में पराली जलाने वाले 23 किसानों को चिन्हित किया गया है, जिसमें सेटेलाइट द्वारा 23 किसानों पर कार्यवाही करते हुए 65 हज़ार रुपये की वसूली की गई है। वही जुर्माना वसूली में आनाकानी करने वाले किसानों को जेल का रास्ता भी देखना पड़ सकता है। सरकार ने पराली जलाने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए प्रदेश के सभी जिलाधिकारीयों को नोटिस भी जारी कर दिया है।
जुर्माना न भरने वालों को खानी पड़ेगी जेल की हवा
वही उपकृषि निर्देशक श्रावस्ती ओपी राणा ने बताया की किसानों को पराली जलाने को लेकर मना किया गया था। इसके बाद भी जिन किसानों ने पराली जलाई है और सरकार के निर्देशों का पालन नही किया है, ऐसे 23 किसानों पर 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 40 हजार रुपये की वसूली कर ली गयी है। बाकी किसानों को जुर्माना जमा करने हेतु बता दिया गया है। जुर्माना न जमा करने की स्थिति में जेल भेजने की भी कार्यवाही की जा सकती है।
दिल्ली में बढ़ते प्रदुषण की वजह भी रही है पराली का जलना
बता दें कि हर साल दीपवाली के बाद पंजाब और हरियाणा में बड़े पैमाने पर पराली जलाने की खबरें सामने आती है, जिसके कारण देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदुषण का स्तर बढ़ जाता है और लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बार यूपी में भी कई जगहों पर पराली जलाने की घटना सामने आई, जिसके बाद सरकार ने तत्काल कड़े कदम उठाते हुए जिला प्रशासन को पराली जलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।