अयोध्या- राम की नगरी अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे और जनता को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी के संबोधन के बाद दीयों को जलाने का काम शुरू हुआ। यहां 5.5 लाख से ज्यादा दीयों को जलाया गया है। इसके साथ ही यहां वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया गया है। दीयों की गिनती पूरी होने के बाद आसमान में जमकर आतिशबाजी की गई।
इससे पहले सीएम योगी ने कहा कि राम की परंपरा पर सबको अनुभूति होती है। सीएम योगी ने कहा, मोदी सरकार में बिना किसी भेदभाव के सबका विकास हो रहा है। पिछली सरकारें अयोध्या के नाम से डरती थीं। पीएम मोदी ने राम राज्य के सपने को साकार किया है। मोदी ने भारत की परंपरा को दुनिया में सबसे ऊपर रखा।
भारत दुनिया में मास्टर के रूप में एस्टैब्लिशड हो रहा। सीएम योगी ने कहा, भारत किसी को छेड़ता नहीं, अगर कोई छेड़े तो उसे छोड़ता नहीं। उन्होंने कहा, केंद्र और प्रदेश की योजनाओं से अवधपुरी के रूप में बदलने के लिए 226 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है। भारत की सांस्कृतिक विरासत को मोदी जी ने बेहतरीन तरीके से रखा है। आज दुनिया भारत के सांस्कृतिक गौरव का एहसास कर रही है।
अयोध्या का दीपोत्सव हो या वाराणसी की देव दिवाली या फिर प्रयाग का कुम्भ हो, हम इसे भुला नहीं सकते। अयोध्या में योगी आदित्यनाथ ने कहा, सरकार की आवास, शौचालय, उज्ज्वला, बिजली और आयुष्मान आदि योजनाओं के बारे में भी आदित्य नाथ योगी ने विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी ने इशारों-इशारों में पाकिस्तान को भी चेताया और कहा कि हमने अपने दुश्मनों को भी बखूबी जबाब दिया है।
सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर अयोध्या को नज़र अंदाज़ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें अयोध्या के नाम से डरती थीं और यहां आना नहीं चाहती थीं। उन्होंने कहा, अयोध्या में विकास की गंगा बहाने की योजना है। अयोध्या को अयोध्या की पहचान दिलानी है। दिवाली पर अयोध्या भगवान राम के रंग रंगी हुई है। वहीं थ्री-डी तकनीक से रामकथा का मंचन हुआ। इसके अलावा सरयू तट पर नदी का किनारा 5.5 लाख दीयों से जगमगा उठा।
राम नगरी को राम के रंग में पिरोने के लिए हजारों स्कूली बच्चों की भी खास भूमिका रही। बच्चों ने भगवान राम के जीवन पर आधारित चित्रकारी से अयोध्या को पवित्र बना दिया। पिछले दो साल से अयोध्या में ऐतिहासिक दिवाली मनाने वाली योगी सरकार ने इस बार रिकॉर्ड बनाया। शनिवार शाम अयोध्या में एक साथ 5.5 लाख दीये जलाकर योगी सरकार अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रचा पिछली बार की तरह इस बार भी सरयू के घाट पर भव्य आरती होगी, जिसमें योगी आदित्यनाथ भी हिस्सा लेंगे।
राम की चरण पर साल दर साल दीप जलाने की क्षमता को योगी सरकार बढ़ाती आ रही है। इस बार 5.5 लाख दीये सजाए गए। पिछले साल 3 लाख दीये जलाए गए थे। अयोध्या केस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी आने वाला है, इस मायने से भी इस बार अयोध्या की दिवाली बेहद खास होने वाली है।