लखनऊ: चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर की दूरी पर चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूट गया.अब इस मामले पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया है. बीएसपी प्रमुख ने कहा है कि इस मिशन ने समस्त जनमानस को रोमांचित किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि इसरो के वैज्ञानिकों की सराहना की जानी चाहिए और आगे बढ़ते रहने के लिए यह जरूरी है कि निराशा, हताशा वह दुखी कतई न हों.
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने चंद्रयादन-2 मिशन पर दो ट्वीट किया है. पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘चांद पर कदम रखने के लिए चंद्रयान-2 मिशन ने समस्त भारतीय जनमानस को रोमांचित किया है. इस संबंध में भारतीय वैज्ञानिकों खासकर ‘इसरो’ के वैज्ञानिकों ने अबतक जो भी सफलता प्राप्त की है वह गर्व करने लायक है व उसकी सराहना की जानी चाहिए
अपने दूसरे ट्वीट में मायावती ने इसरो के वैज्ञानिकों की हौसला अफजाई की है और एक शायरी के माध्यम से अपनी बात को रखी हैं. उन्होंने लिखा, ‘साथ ही, आगे बढ़ते रहने के लिए यह जरूरी है कि निराशा, हताशा व दुःखी कतई न हों और यह भी याद रहे कि ‘गिरते हैं शहसवार मैदान-ए-जंग में, वह तिफ्ल (बच्चा) क्या गिरे जो घुटनों के बल चले.’ वैज्ञनिकों को देशहित में काम करते रहने के लिए उनके हौंसले बढ़ाते रहने की जरूरत है.’