Moradabad में चित्रकारी के जरिए रेप पीड़िताओं को दी गई श्रद्धांजलि
मुरादाबाद : यूपी के जनपद मुरादाबाद (Moradabad) में चित्रकारी के जरिए रेप पीड़िताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही देश के हर वर्ग के लोगों को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरुक करने की कोशिश भी की गई।
Moradabad के कलाकारों ने चित्रकारी के जरिए दी श्रद्धांजलि
हैदराबाद की बेटी के साथ हुए हैवानियत के बाद देश भर के लोगों के दिलों में गुस्सा तो है ही साथ ही दर्द भी है। मुरादाबाद में भी बेटिंयों के साथ हो रही दरिंदगी का दर्द छलका। इस दर्द को मुरादाबाद के कलाकारों ने चित्रकारी के जरिए दिखाया। उन्होनें अपने चित्रों के जरिए देश भर के रेप पीड़िताओं को श्रद्धांजिल अर्पित की।
Moradabad : कलाकारों ने पेंटिंग के जरिए दर्शाया पीड़िताओं का दर्द
चित्रकारों ने पेंटिंग उकेर कर उन्नाव,कठुआ और हैदराबद की रेप पीड़िताओं के पीड़ा को दर्शाया। तस्वीरों में महिलाओं की असुरक्षा का भाव भी दिखा, वहीं पुरूषों की शक्ल में राक्षस दिखाया गया है। वहीं दूसरी तरफ डरी और सहमी हुई महिलाओं की तस्वीरों को उकेरा गया है।
Moradabad : कलाकारों ने पेंटिंग्स के जरिए लोगों को किया जागरुक
इन पेंटिंग्स को बनाने का मकसद लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं और बेटियों को राक्षसों से बचाने के लिए सामने आएं। इन पेंटिंग्स पर सेव गर्ल जैसे स्लोगन लिख कर सरकार से महिलाओं के लिए सुरक्षा की मांग की गयी।
Moradabad : कलाकारों ने लोगों को दिया महिलाओं की सुरक्षा का संदेश
कहते हैं कला में बहुत ताकत होती है और इसके जरिये लोगों की मानसिकता तक बदली जा सकती है, फिर चाहे वो महिलाओं के खिलाफ अपराध की मानसिकता हो या चाहे महिलाओं को किसी वस्तु के तौर पर देखना। मुरादाबाद के कलाकार अपने पेंटिंग्स के जरिए महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा करने का संदेश दिया है, ताकि लोग जिम्मेदार बन सके और एक जुट होकर देश को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाएं।