नई दिल्ली- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। पत्र में प्रियंका गांधी ने लिखा कि सुरक्षा इंतजामों से जनता को दिक्कत हो रही है। जब वह सोनिया गांधी के साथ रायबरेली के दौरे पर आई थीं, तो उनके साथ 22 गाड़ियों का काफिला था। इस वजह से जनता को बहुत परेशानी हुई थी।