Safdarjung : अस्पताल में उन्नाव रेप पीड़िता ने ली आखिरी सांस
लखनऊ : उन्नाव रेप पीड़िता ने सफदरजंग (Safdarjung)अस्पताल में कल रात अपना दम तोड़ दिया है। मरने से पहले पीड़िता ने दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की थी। जेल से रिहा हुए आरोपियों ने गुरुवार को महिला के साथ दुषकर्म करके पिड़िता को आग के हवाले कर दिया था। पीड़िता 90 प्रतिशत जल चुकी थी।
पीड़िता का शरीर 90 % जल चुका था।
Unnao rape पीड़िता का कल रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया। पीड़िता को एयरलिफ्ट करके लखनऊ से दिल्ली लाया गया था। पीड़िता का शरीर 90 % जल चुका था। सफदरजंग अस्पताल के प्रवक्ता ने उन्नाव रेप पीड़िता के निधन की पुष्टि की है।
आज सफदरजंग अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
डॉक्टर के मुताबिक कल सुबह से ही पीड़िता की हालत खराब होनी शुरू हो गई थी। रात करीब 11.10 बजे उसे कार्डियक अरेस्ट आया था। वहीं रात में 11.40 बजे उसकी मौत हो गई। आज सफदरजंग अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। 3 डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। वहीं इसके बाद दिल्ली से 12 बजे पीड़िता का शव उन्नाव ले जाया जाएगा । बता दें कि गुरुवार को उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया था। जानकारी के मुताबिक पीड़िता 90 फीसदी जल चुकी थी। वहीं इस पूरे मामले में खुद सीएम योगी ने संज्ञान लेते हुए पीड़िता को इलाज में मदद और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे।
उन्नाव पीड़िता ने हारी जिंदगी की जंग
- देर रात सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता ने तोड़ा दम
- रात 11 बजकर 10 मिनट पर पीड़िता को पड़ा दिल का दौरा
- उन्नाव पीड़िता ने रात 11:40 बजे दिल्ली में ली अंतिम सांस
- सुबह 10 बजे सफदरजंग अस्पातल में होगा पोस्टमॉर्टम
- 3 डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमॉर्टम
- दिल्ली से 12 बजे उन्नाव ले जाया जाएगा पीड़िता का शव
- 90 फीसदी जल चुकी थी उन्नाव रेप पीड़िता
- पीड़िता को लखनऊ से इलाज के लिए दिल्ली लाया गया था।
पिड़िता के परिवार को मिली मारने की धमकी
पीड़िता के पिता ने बेटी के साथ रेप हो जाने के बाद पूरे मामले की जानकारी देते हुए मिडिया के सामने कहा हमें प्रधान के घर से पुरे परिवार को मारने की धमकी दी गई है। पहले भी इन लोगों ने हमारे साथ कई बार लड़ाई- झगड़ा किया है। और हमें योगी सरकार से पैसे कि कोई मदद नहीं चाहिए सिर्फ आरोपियों को जल्द से जल्द होनी चाहिए। और हमारी बेटी को इसांफ मिलना चाहिए ताकि उसकी आत्मा को शंति मिले।
5 आरोपी हुए गिरफ्तार
उन्नाव मामले में 5 आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से 2 आरोपी ने पिछले साथ पिड़िता के साथ रेप किया था लेकिन पिछले साल सिर्फ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। जो अभी जेल से बाहर आया था।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि गुरुवार सुबह 5 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म करके पिड़िता को आग के हवाले कर दिया था। पिड़िता करीब 1 किलोमीटर तक खुद चलकर मदद की गुहार लगाते हुई आई थी। पिड़िता ने खुद 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को ये पुरी घटना की सूचना दी थी। यह घटना उन्नाव के सिंदुपुर गाव की है।