CAA को लेकर Samajwadi Party रणनीति बनाने में जुटी
लखनऊ- इन दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार नागरिकता कानून को लेकर हिंसा की घटनाएं सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार नागरिकता कानून को लेकर उत्तर प्रदेश में बड़े आंदोलन की रूप रेखा तैयार की जा रही हैं। उत्तर प्रदेश में संविधान बचाओ देश बचाओ अभियान शुरू किया जा रहा हैं।
बारह सदस्यों ने Akhilesh yadav से की मुलाकात
आंदोलन को धार देने के लिए कल संविधान बचाओ देश बचाओ के कोर ग्रुप के बारह सदस्यों ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात कर समर्थन मांगा, जिसमें चैयरमेन सामाजिक कार्यकर्ता रूप रेखा वर्मा, प्रो.रमेश दिक्सित व अब्बुल हफीज गांधी,अतहर हुसैन,इमरान अहमद, सुहैब अंसारी, सुमैया राणा, प्रो. पी आर अम्बेडकर, खालिद चौधरी, अब्दुल हन्नान, ताहिरा हसन, अमीके जमी शामिल थे।
इस अभियान लेकर ये बताया गया
सदस्यों ने अन्य दलों से समर्थन मांगने की बात भी बात कही ,इस अभियान के चैयरमेन सामाजिक कार्यकर्ता रूप रेखा वर्मा व प्रोफेसर रमेश दीक्षित हैं। अभियान के उद्देश्य को लेकर रूप रेखा वर्मा से बात की जहां उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून जो बनाया गया वो गलत है। धर्म के आधार पर नागिरकता नहीं दी जा सकती, सिर्फ एक धर्म को निशाने पर रखा गया, देश के आज़ादी में सभी धर्मों का योगदान रहा हैं,जो काननू बनाया गया वो देश के संविधान के खिलाफ है।
आंदोलन को लेकर अन्य दलों से भी समर्थन मांगा जा रहा है
इसका लोग विरोध करेंगे, हम देश के बुद्धजीवी, सामाजिक कार्यकता, प्रोफेसर सहित अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को जोड़ रहें हैं, जो नागिरकता कानून बनाया गया हैं धर्म के आधार पर उसका लेकर विरोध करेंगे। देश का संविधान बचाएंगे। अभियान के कोर कमेटी के सदस्य Ameeque Jamei ने कहाकि कोर ग्रुप के लोगों ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात कर समर्थन मांगा, अखिलेश यादव ने समर्थन देने की बात कही,19 दिसंबर को नागिरकता कानून के खिलाफ हम लोग आंदोलन करेंगे। हम अन्य दलों से भी समर्थन मांग रहें हैं जल्द ही बड़े आंदोलन रूप दिया जाएगा।