लखनऊ : UP के बांदा में एक मामला सामने आया जहां देर रात एक व्यक्ति ने फोन कर पुलिस को विवाद की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया।इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा कि पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए।
पुलिस अधिकारियों ने घायलों को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती करवाया
घटना की जानकारी जब पुलिस अधिकारियों को मिली तो मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने घायल कर्मियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फोन कर सूचना देने वाले का नाम भागवत गुप्ता बताया गया। घायल पुलिस कर्मियों के मुताबिक भागवत गुप्ता और राकेश कुमार को किनारे ले जाकर बात कर रहे थे।
पुलिस ने मारपीट करने वाले 8 लोगों को किया गिरफ्तार
बता दे कि तभी ग्रामीणों ने उन पर हमला बोल दिया,किसी तरह से अपनी जान बचाकर दोनों सिपाही गांव से बाहर भाग निकले। पुलिस ने मारपीट करने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया वहीं 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन 15 अज्ञातों के विरुद्ध धारा 307, 332, 353, 147, क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।