जनतंत्र डेस्क Uttarakhand: जंगली जानवरों का आतंक पहाड़ से लेकर मैदान तक देखने को मिल रहा है। गुलदार और हाथी के बाद अब भालू भी इंसानों का शिकार कर रहे हैं। पहाड़ी राज्य होने के कारण उत्तराखंड में ये समस्या ज्यादा बड़ी है। यहां जंगली जानवर पहाड़ों से अब मैदानी यहां तक की घनी आबादी वाले इलाकों में भी आतंक मचा रहे हैं। यहां टिहरी जिले के प्रतापनगर में भालू ने एक शख्स पर हमला कर दिया। भालू के हमले में शख्स बूरी तरह घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बताया जा रहा है भैंया गांव के 55 वर्षीय मोहन सिंह कहीं जा रहा थे तभी भालू ने उस पर हमला कर दिया। मोहन की चीख पुकार सुन आसपास के लोग वहां पहुंचे और स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मोहन सिंह के शरीर पर डॉक्टरों ने कुल 44 टांके लगाए हैं। जिसमें से 38 टांके उनके सिर में आए हैं। घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
Uttarakhand: वन विभाग पर लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन जंगली जानवर इलाके में घुस आते हैं। जिससे ग्रामीण दहशत में रहते हैं। कई बार वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी भी दी गई, लेकिन वन विभाग की ओर से इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये गए हैं। अगर जल्द ही उन्हें जंगली जानवरों के आतंक से निजात नहीं दिलाई गई, तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।