- दशहरे पर चार धाम के कपाट बंद होने की घोषणा
- दिवाली के बाद से होंगे कपाट बंद मुख्य पुजारी ने की घोषणा
- हर साल लाखों की संख्या में करते है श्रद्धालु चार धाम यात्रा
देहरादून: मंगलवार को दशहरे वाले दिन उत्तराखंड के चार धामों के कपाट बंद कर करने की घोषणा की गई बता दे चार धाम के कपाट बंद होने की तिथियों की घोषणा दशहरे के पावन अवसर पर हुई। श्री बदरीनाथ धाम के द्वार 17 नवंबर शायं 5 बजकर 13 मिनट पर बंद हो जाएंगे।
विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम 29 अक्टूबर को प्रात: 8.30 बजे भैयादूज पर्व पर शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। मां गंगोत्री धाम के द्वार 28 अक्टूबर अन्नकूट पर्व पर 6 माह के लिए कपाट बंद कर दिए जायेंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट 29 अक्टूबर को भैयादूज के पर्व पर शीतकाल के लिए कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट 21 नवंबर प्रात:11 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे और श्री तुंगनाथ जी कपाट 6 नवंबर प्रात: 11.30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे। उत्तराखंड के चार धामों के कपाट बंद करने कि घोषणा मंगलवार दशहरे पर्व पर बदरीनाथ धाम के परिक्रमा मंडप में पंचांग गणना के बाद आचार्य ब्राह्मणों की उपस्थिती में मुख्य पुजारी द्वारा की गई।
हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु चार धाम की यात्रा करते। हर साल आम श्रद्धालु लाखों की संख्या में चार धाम की यात्रा करते है वहीं हर साल शीतकाल के लिए चार धाम के कपाट बंद कर दिए जाते है।चार धाम की यात्रा दिवाली के अगले दिन से बंद हो जाएगी।