कानपुर शूटआउट का मोस्टवॉन्टेड गैंगस्टर Vikas Dubey उज्जैन से गिरफ्तार
- महाकाल मंदिर में दर्शन करने गया था विकास दुबे
- 2 जुलाई की रात हुआ था शूटआउट
- STF कर रही थी विकास दुबे की तलाश
आज गुरुवार को कानपुर शूटआउट के मोस्टवॉन्टेड विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया। फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने बकायदा स्थानीय मीडिया को अपने सरेंडर की खबर दी थी।
इसके बाद उज्जैन के महाकाल थाने के पास उसने स्थानीय पुलिस के सामने सरेंडर किया है। पुलिस ने आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है और उसे महाकाल थाने में लेकर आई है। सरेंडर की खबर के बाद एसटीएफ की टीम उज्जैन रवाना हो गई है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि “अभी विकास दुबे मध्य प्रदेश पुलिस की कस्टडी में है। गिरफ्तारी कैसे हुई? इसके बारे कुछ भी कहना ठीक नहीं है। मंदिर के अंदर से या बाहर से गिरफ्तारी को लेकर कहना भी ठीक नहीं है। उसने क्रूरता की हदें शुरू से ही पार कर दी थी। वारदात होने के बारे से ही हमने पुलिस को अलर्ट पर रखा था”।
ख़बर आ रही है कि ‘कानपुर-काण्ड’ का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है. अगर ये सच है तो सरकार साफ़ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ़्तारी. साथ ही उसके मोबाइल की CDR सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 9, 2020
विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है…”उन्होंने यूपी सरकार पर तंज कसते हुए लिखा है कि
ख़बर आ रही है कि ‘कानपुर-काण्ड’ का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है. अगर ये सच है तो सरकार साफ़ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ़्तारी. साथ ही उसके मोबाइल की CDR सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके”.