Vikas Dubey Encounter : एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे
नई दिल्ली : आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मास्टरमाइंड विकास दुबे का एनकाउंटर (Vikas Dubey Encounter) कर दिया गया है। एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हुए विकास दुबे की मौत हो गई है। इस एनकाउंटर में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार ने एनकाउंटर की पुष्टि की है।
- डॉक्टर ने विकास दुबे के मारे जाने की पुष्टि की
- हथियार छीनकर भागने की कोशिश में था विकास दुबे
- एनकाउंटर के दौरान 4 पुलिसकर्मी भी जख्मी
एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे पुलिसवालों का हथियार छीनकर भाग निकला। उसे सरेंडर करने का मौका दिया गया था। लेकिन विकास दुबे ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी और उसकी मौत हो गई है।
बता दे कि विकास दुबे को स्ट्रेचर पर लाला लाजपत राय हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास दुबे को कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ। बताया जा रहा है कि जब गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय विकास दुबे हथियार छीनकर भाग निकला। घटनास्थल से सात से आठ किलोमीटर की दूरी पर विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया था।
अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 10, 2020
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी विकास दुबे के एनकाउंटर पर सरकार पर निशाना साधा है। और उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?
दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज़ खुलने से सरकार पलटने से बचाई गयी है.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 10, 2020
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विकास दुबे की एनकाउंटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज़ खुलने से सरकार पलटने से बचाई गयी है।