नई दिल्ली। Weather Update: आज सुबाह से ही मौसम सामान्य रूप से साफ दिख रहा है। मगर मौसम विभाग की माने तो दोपहर बाद रांची समेत आसपास के इलाके में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। इसके रांची के अलावा मौसम विभाग ने खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, धनबाद और बोकारो में भी बारिश की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोब का असर
बताया जा रहा है कि राज्य में पश्चिमी विक्षोब का असर देखने को मिल रहा है। साथ ही उत्तर प्रदेश के साथ बिहार से सटे एक कम दवाब का चक्रवातीय क्षेत्र बन हुआ है। इसके कारण रांची, संताल के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुर, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सायकेला-खरसांवा और सिमडेगा में बादल छाए रहेंगे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि सोमवार से फिर मौसम साफ रहेगा।
मध्यम बारिश हुई: Weather Update
वहीं शनिवार को पूरे दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश रांची में 13.6 मिमी रिकार्ड की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 40 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Weather Update : देश के इन राज्यों में आंधी तूफान और भारी बारिश के आसार, जानें
मौसम विभाग के अनुसार
मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह में 16 अप्रैल को दिल्ली के कुछ इलाके में हल्की बारिश भी हो सकती है। 12 से 16 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
दिल्ली की तमाम बड़ी खबरें | Delhi Live News | Jantantra TV Live