नई दिल्ली: PM Modi in Aligarh: यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज(14 /09/2021) अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी तथा ताला उद्योग के लिए प्रसिद्ध अलीगढ़ को दो नायाब सौगात देने जा रहे हैं। । पीएम मोदी दो घंटे के अलीगढ़ दौरे पर हैं। राजनीति में अपनी स्थिति बनाए रखने और जनता के मन और मत में अपनी छवि बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी की रखेंगे आधारशिला
बता दें, अलीगढ़ में पीएम मोदी आज राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर बनने वाली यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे साथ ही डिफेंस यूपी कारिडोर अलीगढ़ नोड के कार्य की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल अलीगढ़ शहर से छह किलोमीटर की दूरी पर है। कार्यक्रम में उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी का अलीगढ़ दौरा बीजेपी का चुनावी आगाज माना जा रहा है।
देश के शिक्षा जगत के लिए कल का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर एक नए विश्वविद्यालय के शिलान्यास का सुअवसर प्राप्त होगा। https://t.co/lZIUd4NjXt
— Narendra Modi (@narendramodi) September 13, 2021
यह भी पढ़े:-Pm Modi Virtual Meeting: राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पहली वर्षगांठ पर छात्रों को आज संबोधित करेंगे PM Modi
राज्यपाल आनंदीबेन और सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी अलीगढ़ के गांव मूसेपुर में मंगलवार को सुबह 12:20 बजे राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के साथ डिफेंस यूपी कारिडोर अलीगढ़ की कार्य प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। अलीगढ़ आगमन पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के सहयोगी तथा अलीगढ़ के सांसद पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। इस समारोह में आगरा-अलीगढ़ मंडल के करीब डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।
स्टेट यूनिवर्सिटी में क्या है खास एक नज़र
- शिलान्यास समारोह में राज्य विश्वविद्यालय पर आधारित तीन मिनट की वीडियो फिल्म दिखाई जाएगी।
- 94 एकड़ जमीन पर लोधा ब्लाक के गांव मूसेपुर में होगा निर्माण।
- राज्य यूनिवर्सिटी के लिए 101 करोड़ का बजट जारी कर चुकी है योगी सरकार।
- 2023 तक राज्य यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य पूरा होने संभावना
- इस विश्वविद्यालय से लगभग 400 कॉलेज सम्बंधित होंगे।
डिफेंस यूपी कारिडोर अलीगढ़ नोड
- डिफेंस कारिडोर की प्रगति व कार्यों पर आधारित फिल्म भी दिखाई जाएगी। जिसके बाद सीएम योगी कार्यक्रम को करेंगे संबोधित।
- 1000 एकड़ में खैर रोड अंडला में विकसित होगा कारिडोर।
- 100 हेक्टेअर जमीन का अब तक हो चुका है कार्य, यूपीडा को इसे विकसित करने की जिम्मेदारी मिली है।
- छह हजार करोड़ का यहां पर निवेश होने की संभावना है। इसमें रक्षा हथियारों से जुड़े कलपुर्जे तैयार किए जाएंगे।
यूनिवर्सिटी के लिए राजा महेंद्र की थी अपनी संपत्ति दान
दरअसल, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी संपत्ति दान की थी। जिसके बाद वहां अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी तो बन गई, लेकिन उसमें राजा महेंद्र सिंह को कोई स्थान नहीं मिला था। इसे लेकर अलीगढ़ में कई बार मांग उठती जा रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने राजा महेंद्र सिंह को उचित सम्मान दिलाने के लिए अलीगढ़ में ही उनके नाम पर स्टेट यूनिवर्सिटी बनाने का जो ऐलान किया था वह पूरा होने जा रहा है।