नई दिल्ली: World Athletics Under20: शैली सिंह द्वारा रजत पदक जीतने की खबर मिलते ही जैसे झांसी के लोगों में जश्न का माहौल छा गया। यहां के आवासी शैली सिंह के भव्य स्वागत की तैयारी करते हुए अब उनके भारत वापस लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
झांसी की बेटी शैली सिंह ने अंडर 20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रविवार को लंबी कूद के जरिए रजत पदक हासिल कर दुनिया में भारत ही नहीं झांसी की प्रतिभा का भी परचम लहराया है, और आसमान की ऊंचाइयों में अपनी भी एक पहचान बना ली है।
शैली सिंह के रजत पदक जीतने की खबर जैसे ही झांसी में पहुंची, यहां के लोगों में खुशी के माहौल के साथ जश्न की बौछार की लहर सी छा गयी। यहां के आवासी शैली सिंह के भव्य स्वागत की तैयारी करते हुए अब उनके भारत वापस लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शैली सिंह का बचपन झांसी मुख्यालय से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर स्थित छोटे से गांव पारीछा में गुजरा है, यह उनका ननिहाल है, जहां वह पली-बढ़ीं।
यह भी देखें :-World Organ Donation Day: विश्व अंग दान दिवस का इतिहास और महत्त्व, जानिए कैसे दे सकते हैं जीवनदान
शैली सिंह शुरुआत से ही बेहद प्रतिभावान खिलाड़ी थीं। उन्होंने 2016 में पहली बार झांसी के ध्यानचंद स्टेडियम में अपना कदम रखते ही अभ्यास की शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन कर अपने मजबूत इरादे जाहिर कर दिए थे।
इसके बाद शैली सिंह की वर्ल्ड चैम्पियन अंजू बॉबी जॉर्ज से बेंगलुरू स्थित एकेडमी में ट्रेनिंग शुरू हो गई। देश में हुई कई अन्य चैम्पियनशिप में लगातार जीत हासिल करती हुई वह नैरोबी में अंडर20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पिनशिप में पहुंच गईं। यहां शैली सिंह शुरुआत से ही छाई रहीं और अपनी प्रतिभा के बलबूते से फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हासिल हुई। फाइनल में शैली सिंह ने 6.59 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक देश को दिया। वह सिर्फ 1 सेंटीमीटर से स्वर्ण पदक से पीछे रह गईं।
उनकी इस उपलब्धि पर पूरे झांसी को गर्व महसूस हो रहा है। केवल खिलाड़ी और खेल प्रेमी ही नहीं, बल्कि पूरी झांसी का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। शैली सिंह की जीत से उनके ननिहाल पारीछा में रक्षाबंधन पर दिवाली जैसी रौनक छा गई। झांसी आगमन पर शैली के भव्य स्वागत की तैयारियां शुरू हो गयीं हैं।
World Athletics Under20: निशाने पर है ओलंपिक में पदक
जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अर्जुन सिंह ने बताया कि शैली में असीम सामर्थ्य है। विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल करने से उनका मनोबल मजबूत हुआ है और उनकी अगली तैयारी आगामी ओलंपिक में पदक हासिल करने की है।
Shaili Singh’s Long Jump
World Athletics Under20: परिवार में खुशी का माहौल
पारीछा गांव में शैली की नानी मीरा देवी मामा हेमंत व बृजेश सिंह की खुशी का अनुमान नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने शैली के विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल करने की जानकारी मिली घर में सभी की आँखें नम हो गयी। हालांकि पहले से ही उन्हें दृण विश्वास था कि शैली देश का नाम ऊंचा करके ही लौटेंगी।