नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को भी पार कर चुका है, जिससे प्रशासन का सिरदर्द बढ़ गया है। यमुना नदी के जलस्तर को बढ़ा देख हरियाणा में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
बता दें कि मंगलवार सुबह यमुना नदी का जल स्तर खतरे के स्तर 205.33 मीटर से बढ़कर 205.94 मीटर पर पहुंच गया। इससे दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
यमुना नदी के जलस्तर को बढ़ा देखकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यमुनानगर, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्रस सोनीपत और कैथल के नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस संबंध में इन शहरों के उपायुक्तों से बात की और उन्हें नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश दिया।