नई दिल्ली: Ayodhya : इस वर्ष अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव में राज्य सरकार 7.50 लाख दीये जलाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी। पिछले वर्ष अयोध्या में 5.50 लाख दीये जला कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। पर्यटन विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसके लिए एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे हैं।
यह भी पढ़ें- UP Assembly: विधान परिषद में ‘अब्बा जान’ के मुद्दे पर हंगामा, मानसून सत्र की शुरुआत हंगामेदार
Ayodhya: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
खबर के मुताबिक दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए 7 हजार से ज्यादा वॉलिंटियर्स को लगाया जाएगा। योगी सरकार (Yogi Govt) ने पिछली साल 5.50 लाख दीये जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। सरकार अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस साल दीपोत्सव में 7.50 लाख दीये जलाने की प्लानिंग कर रही है। पिछली साल दीपोत्सव (Deepotsav) में 29 हजार लीटर तेल और 7.5 किलो रूई का इस्तेमाल दीये जलाने के लिए किया गया था। दीपोत्सव में अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पर्यटन विभाग ने एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे हैं।
अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत
राज्य सरकार ने 2017 से अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत की है। तब से लगातार सरकार तेल के दीये जलाने के अपने ही रिकार्ड को अगले वर्ष तोड़ती है। हर वर्ष सरकार विभिन्न विभागों के समन्वय से दीये जलवाती है लेकिन इस बार बाहरी एजेंसी को इसका जिम्मा सौंपा जाएगा। एजेंसी को इससे पहले तीन दिन तक इसका ट्रायल करना होगा। इसमें सात हजार से ज्यादा वालंटियर लगाए जाएंगे। चयनित एजेंसी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के अधिकारियों से संपर्क में रहना होगा।
अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया
बता दें कि दीपोत्सव कार्यक्रम में सिर्फ दीये ही नहीं जलाए जाते बल्कि पूरी अयोध्या उस दिन रोशनी में नहाई हुई दिखाई देती है। हर साल इस त्योहार के मौके पर पूरे अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। देश-विदेश से श्रद्धालु दीपोत्सव का आनंद लेने के लिए अयोध्या पहुंचते हैं।