नई दिल्ली : आज पूरा देश क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जंयती मना रहा है भगत सिंह वो भारत माता के वीर पुत्र थे जिन्होंने अपने इरादों से अंग्रेजी हुकूमत के शासन को झकझोर कर रख दिया था (भगत सिंह जयंती) इस दिन को याद कर प्रधानमंत्री समेत देश के कई नेता और मशहुर हस्तियों ने उनकी जंयती पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी।
भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को लायलपुर जिले के बंगा में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है, 23 मार्च को भगत सिंह समेत उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजी हुकुमत ने असेंबली में बम फेंकने के जुर्म फांसी पर चढां दिया था।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘मां भारती के वीर सपूत अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। वीरता और पराक्रम की उनकी गाथा देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी।’
मां भारती के वीर सपूत अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। वीरता और पराक्रम की उनकी गाथा देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी। pic.twitter.com/LMy2Mlpkol
— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2020
वहीं गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘अपने परिवर्तनकारी विचारों व अद्वितीय त्याग से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा देने वाले और देश के युवाओं में स्वाधीनता के संकल्प को जागृत करने वाले शहीद भगत सिंह जी के चरणों में कोटि-कोटि वंदन। भगत सिंह जी युगों-युगों तक हम सभी देशवासियों के प्रेरणा के अक्षुण स्त्रोत रहेंगे।
अपने परिवर्तनकारी विचारों व अद्वितीय त्याग से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा देने वाले और देश के युवाओं में स्वाधीनता के संकल्प को जागृत करने वाले शहीद भगत सिंह जी के चरणों में कोटि-कोटि वंदन।
भगत सिंह जी युगों-युगों तक हम सभी देशवासियों के प्रेरणा के अक्षुण स्त्रोत रहेंगे। pic.twitter.com/Zlj7KU2TIK
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) September 28, 2020
वहीं स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जंयती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि वीरता एवं पराक्रम की उनकी गाथा देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी। मोदी ने ट्वीट कर रविवार को प्रसारित होने वाले अपने प्रोगाम ‘मन की बात’ में एक क्लिप साझा की जिसमें उन्होंने भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी।
भगत सिंह के अनमोल विचार
- जिंदगी तो सिर्फ अपने कंधों पर जी जाती है, दूसरों के कंधे पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं।
- “मेरा धर्म देश की सेवा करना है।”~ भगत सिंह
- “प्रेमी, पागल और कवि एक ही चीज से बने होते हैं।“ ~ भगत सिंह
- “देशभक्तों को अक्सर लोग पागल कहते हैं।“ ~ भगत सिंह