नई दिल्लीः बॉलीवुड में अपनी अदाओं का जलवा दिखाने के बाद प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड पर राज कर रही हैं। प्रियंका ने हाल ही में उन्होंने न्यूयॉर्क में एक आलीशान रेस्टोरेंट खोल दिया है। प्रियंका ने अपने इस रेस्टोरेंट का नाम सोना रखा है, इस रेस्टोरेंटजिसमें में प्रियंका ने भारतीय खाने के लिए अपना प्यार जाहिर किया है।
बता दें की प्रियंका ने निक के साथ रेस्टोरेंट पर कुछ समय पहले एक पूजा भी की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐलान किया है कि उन्होंने न्यूयॉर्क में भारतीय खाने के लिए रेस्टोरेंट खोला है। उन्होंने इसके उद्घाटन के लिए एक छोटी की पूजा भी रखी है। पूजा करते हुए प्रियंका ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
न्यूयॉर्क सिटी में भारतीय रेस्टोरेंट-
प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, ‘मैं आपके सामने ‘सोना’ को पेश करते हुए बहुत रोमांचित महसूस कर रही हूं। न्यूयॉर्क सिटी में एक नया रेस्टोरेंट जहां पर मैंने भारतीय खाने के लिए अपना प्यार उडेल दिया है। ‘सोना’ उन भारतीय जायकों का प्रतीक है, जिनके साथ मैं बड़ी हुई हूं। किचन का संचालन करेंगे शेफ हरि नायक, जो बेहद टैलेंटेड हैं। उन्होंने बहुत स्वादिष्ट और इनोवेटिव मैन्यू तैयार किया है।
तेजी से वायरल हो रहा है सपना का ये देसी लुक, इंटरनेट पर मचा बवाल
प्रियंका ने बताया कि ‘सोना’ इसी महीने खुल रहा है और मैं आप सभी को वहां पर देखना का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। ये प्रयास मेरे दोस्त मनीष गोयल और डेविड राबिन के बिना संभव नहीं हो सकता था’। उन्होंने बताया कि इस पोस्ट में दूसरी और तीसरी तस्वीर 2019 सितंबर में ली गई थी, जब हमने इस स्थान के लिए एक छोटी सी पूजा रखी थी।बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका अब विदेशी स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका एक सफल अभिनेत्री होने के साथ साथ एक सफल निर्माता भी हैं।