नई दिल्ली- कांग्रेस पार्टी का आज यानि शुक्रवार को 134वां स्थापना दिवस है। पूर्व प्रधानंमत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी हेड क्वार्टर पहुंचे। इस दौरान राहुल-मनमोहन ने हेड क्वार्टर पर केक काटा और झंडा भी फहराया। स्थापना दिवस को कांग्रेस देश भर बड़े स्तर पर मना रही है।
Delhi: Former PM Dr.Manmohan Singh and Congress President Rahul Gandhi cut a cake on #CongressFoundationDay pic.twitter.com/n5OimcDvC7
— ANI (@ANI) December 28, 2018
बड़ी बातें
1. कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी
2. आज देश का 134वां स्थापना दिवस
3. 1885 में हुई थी कांग्रेस की स्थापना
4. 2014 में मिली सबसे बुरी हार
5. मौजूदा समय में राहुल के हाथ में कमान
6. कांग्रेस 6 बार अकेल दम पर और चार बार गठबंधन कर बनाई सरकार
Delhi: Senior Congress leaders including Dr.Manmohan Singh arrive at party HQ on #CongressFoundationDay pic.twitter.com/pquSmyMqCU
— ANI (@ANI) December 28, 2018
2014 में मिली करारी हार
बता दें कि केंद्र की सत्ता में कई सालों तक राज करने वाली कांग्रेस को सबसे बुरी हार 2014 में मिली थी। इन चुनाव के दौर देश भर में मोदी लहर थी, जिसके सामने कांग्रेस मात्र 44 सीटों पर सिमट कर रह गई थी। इन चुनावों के बाद कांग्रेस को लगातार कई हार का सामना करना पडा था, लेकिन हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की।
Delhi: Congress President Rahul Gandhi at party HQ on #CongressFoundationDay pic.twitter.com/0QPlKIjsdS
— ANI (@ANI) December 28, 2018
कांग्रेस को संजीवनी
2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिली जीत ने संजीवनी देने का काम किया है। मौजूदा समय में कांग्रेस की कमान राहुल गांधी रे हाथों में है।