नई दिल्ली: चीन में एक कपल ने दो चाइल्ड पॉलिसी का उल्लंघन करते हुए सात बच्चे पैदा किए, जिसपर उन्हें भारी धनराशि चुकानी पड़ी है। बता दें की कपल को 1 लाख 55 हजार डॉलर्स यानी कि 1 करोड़ से अधिक की राशि सोशल सपोर्ट फीस देनी पड़ी हैा 34 साल की बिजनेसवूमन Zhang Rongrong और उनके 39 साल के पति के पांच लड़के और दो लड़कियां हैं।
बता दें की अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके बाकी पांच बच्चों को सरकारी आइडेंटिटी से जुड़े दस्तावेज नहीं दिये जाएंगे। चीन सरकार ने अपनी कई साल पुरानी ‘वन चाइल्ड पॉलिसी’ को बंद करने का फैसला किया है। सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने कम्युनिस्ट पार्टी के स्टेटमेंट में कहा है की, चीनी कपल को अब दो बच्चों को जन्म देने की मंजूरी मिल गई है। चीन सरकार के इस फैसले के पीछे बड़ी वजह वहां बूढ़े लोगों की बढ़ती आबादी को बताई रही है। वही कपल दूसरा बच्चा कब जन्म देगा इसकी कोई जानकारी सरकार ने लोगो में नही दी है। वही अभी सरकार की ओर से समय सीमा निर्धारित नहीं किया गया है।
तेजी से बूढ़ी हो रही चीन की आबादी-
UN की रिपोर्ट मे कहा गया है कि चीन दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। अभी यहां की आबादी 1.37 अरब से ज्यादा है। वहीं, दूसरे डेवलपिंग नेशंस की तुलना में चीन की आबादी तेजी से बूढ़ी हो रही है। UN की रिपोर्ट में 2050 तक चीन की लगभग 44 करोड़ आबादी 60 की उम्र में होगी।
उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध गाड़ी से एक धमकी भरी चिट्ठी
देशों से तुलना
वहीं अगर जापान जैसे देश की तुलना करे तो वहां बुजुर्गो की आबादी लगभग 12.7 करोड़ है। यहां 65 या उससे ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 3.38 करोड़ है । जो कुल आबादी का 26.7 प्रतिशत पर पहुच गई है। जो कि बीते साल के आंकड़े से 8,90,000 ज्यादा है। बुजुर्गों की आबादी में 1,462 पुरुष और 1,921 महिलाएं हैं। वही 80 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या भी 3,80,000 बढ़कर 1.002 करोड़ हो गई है।