जनतंत्र डेस्क,नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर इंसान, Elon Musk के पिता एरोल मस्क ने एक बेहद ही चौंका देने वाला खुलासा किया है और वो चौंका देने वाला खुलासा यह है कि एरोल मस्क की अपनी सौतेली बेटी जाना से शारिरिक सम्बन्ध हैं और इस सम्बन्ध से दोनों के दो बच्चे भी हैं। जाना ने एरोल मस्क के पहले बच्चे को 2017 में जन्म दिया था। जो कि बेटा था और उसका नाम इलियट रश है। 2019 में जाना ने उनकी दूसरी संतान, एक बच्ची को जन्म दिया था। आपको बता दें, एरोल मस्क की उम्र 76 वर्ष है और जाना की उम्र 35 वर्ष है दोनों के बीच 41 साल का अंतर हैं।
एरोल मस्क ने साक्षात्कार में सौतेली बेटी से सम्बन्ध की बात को स्वीकारा
एरोल मस्क ने एक ब्रिटिश टैब्लॉइड को दिए एक साक्षात्कार में स्वीकार किया है कि उन्होंने Elon की सौतेली बहन जाना के साथ संबंध बनाए थे और साल 2019 में जाना ने उनकी दूसरी संतान एक बच्ची को जन्म दिया था। 76 वर्षीय Elon Musk के पिता एरोल मस्क ने कहा, “पृथ्वी पर केवल एक ही चीज है और वह यह है कि हम बच्चे पैदा करते हैं।
जाना और एरोल का रिश्ता है दूसरी पत्नी से तलाक की वजह
जाना बेज़ुइडेनहौट एरोल की दूसरी पत्नी हाइड बेज़ुइडेनहौट की बेटी हैं, जिनसे उन्होंने 1979 में एलन की मां मेय हल्दमैन मस्क से अलग होने के बाद शादी की थी। एरोल और हीड के दो जैविक बच्चे, जाना और Elon Musk हैं, लेकिन उन्होंने जाना को पालने में भी मदद की, जो सिर्फ 4 साल की थी। जब एरोल उसके सौतेले पिता बने थे। एरोल और हीड ने 18 साल बाद तलाक ले लिया था। जानकारी के मुताबिक, एरोल और हीड के तलाक की वजह जाना और एरोल का रिश्ते को माना जाता है।
पिता एरोल को पसंद नहीं करते Elon Musk
एरोल ने बताया कि जब उनसे पूछा गया कि उनके परिवार ने चौंकाने वाली गर्भावस्था की खबर पर क्या प्रतिक्रिया दी। तो एरोल ने बताया कि जब 2017 में एरोल के बच्चे के साथ जाना की पहली गर्भावस्था का पता चला तो उसने Elon Musk को झकझोंर दिया था और उसी वक्त Elon और उसके पिता के बीच कठोर मतभेद पैदा हो गए थे। ” Elon Musk अभी भी अपने पिता को इस वजह से पसंद नहीं करते हैं। वे अभी भी इसके बारे में थोड़ा डरावना महसूस करते हैं, क्योंकि वह उनकी बहन है। उनकी सौतेली बहन।”