जनतंत्र डेस्क, मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में बिल्लियों के कारण एक नवजात की जान बचाई गई। यहां नाले में एक बच्चे को बहता देख बिल्लियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद लोगों का ध्यान बच्चे की ओर गया और बिना देरी के पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को बचाया।
Inspiring: बिना पैरों के पैदा हुई बच्ची, अब 10 साल की उम्र में हैं कमाल की एथलीट
पूरा मामला मुंबई के पंतनगर का है जहां एक बच्चा नाले में बह रहा था। तभी सड़क पर घूम रही बिल्लियों की नजर मासूम पर पड़ी। बच्चा कपड़े में लिपटा था, बिल्लियों ने उसे नाले में देख शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोग वहां जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचा पुलिस के निर्भय दस्ते ने नाले से बच्चे को बाहर निकाला। बिल्लियों के कारण समय रहते मासूम की जान बच गई।
बच्चे के माता-पिता की तलाश
बच्चा किसका है, कहां से नाले में आया पुलिस के लिए ये सवाल अभी पहेली बने हुए हैं। गनीमत रही कि, समय रहते बच्चे को नाले से निकाल लिया गया। जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस बच्चे के माता-पिता की तलाश कर रही है। इसके लिए पुलिस ने बच्चे के साथ अधिकारियों की एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें लिखा कि, “पंतनगर पुलिस स्टेशन के निर्भया दस्ते द्वारा बच्चे को राजावाड़ी (अस्पताल) ले जाया गया और अब वह सुरक्षित है और ठीक हो रहा है।” बच्चे के माता-पिता या उसे फेंकने वाले लोगों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।