नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की तबियत एक बार फिर बिगड़ गई है। ताजा जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह को चेकअप के लिए ग्ररूग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें ऑब्जर्वेशन रूम में रखा गया है। वहीं अपको बता दे कि पिछले दिनों उन्हें शुगर लेवल अधिक बढ़ जाने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खराब तबियत के चलते मुलायम सिंह यादव को लोकसभा में शपथ के लिए व्हील चेयर पर लाया गया था।
अस्पताल की सीनियर फिजिशियन डॉ. सुशीला कटारिया की देख-रेख में उनका इलाज किया जा रहा है। इससे पहले भी मुलायम यादव मेदांता अस्पताल में कई बार स्वास्थ्य जांच कराने के लिए आ चुके हैं। अभी फिलहाल उन्हें ऑब्जर्वेशन रूम में रखा गया है।