नई दिल्ली। आज पूरे भारतवर्ष व दुनिया के कई देशों में अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़े ही उत्साह से मनाया जा रहा है। खुद को स्वस्थ् रखने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में हजारों की तादाद में लोगों ने आयोजित योगा कार्यक्रम में भाग लिया। भारत में केंद्र सरकार द्वारा योग दिवस पर कई विशेष कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को योग के लिए प्रेरित किया गया। वहीं योग दिवस के मौके पर राहुल गाँधी ने ऐसा ट्वीट किया है, जिसे सेना के अपमान से जोड़ कर देखा जा रहा है। राहुल के इस ट्वीट पर विवाद बढ़ सकता है।
शेयर फोटो में सेना के जवान योग कर रहे हैं
दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने सेना के जवान और कुत्तों को योग करते हुए ट्वीट किया। उनके ट्वीट में दो फोटो है। दोनों ही फोटो में कुत्ते और सेना के जवान योग कर रहे हैं। फोटो में दिख रहे कुत्ते सेना के ही हैं और 2 आर्मी डॉग यूनिट के हैं। राहुल ने इसका कैप्शन न्यू इंडिया दिया है। राहुल के इस ट्वीट पर लोग नारजगी जाहिर कर रहे हैं और इसे सेना का अपमान बता रहे हैं।
बता दें कि ये पांचवां मौका है, जब भारत सहित दुनिया भर में विश्व योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र में पहली बार मोदी सरकार के गठन के बाद पीएम मोदी ने योग के लिए 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाये जाने की अपील संयुक्त राष्ट्र से की, जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने भारत के पहल पर 21जून को विश्व योग दिवस के रूप में घोषित किया। जिसके बाद से हर साल 21 जून को भारत सहित दुनिया भर में विश्व योग दिवस का आयोजन किया जाता रहा है।