Saroj Khan : वो कोरियोग्राफर, जिसने 3 साल की उम्र में की फिल्मी करियर की शुरूआत
नई दिल्ली : फिल्मी इंडस्ट्री की मशहूर डांसर Saroj Khan का आज जन्मदिन है। सरोज खान 22 नवंबर 1948 को एक हिन्दू परिवार में पैदा हुई थी। निर्मला नागपाल इनका असली नाम है। बचपन से ही इन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत कर दी थी। इनकी पहली फिल्म नज़राना थी। इस समय इनकी उम्र 3 साल थी।
13 साल की उम्र में हो गई थी Saroj Khan की शादी
सरोज खान 13 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंध गई थी। इनकी शादी सोहनलाल से हुई थी। सरोज खान से शादी के वक्त सोहनलाल की उम्र 41 होने के साथ ही शादीशुदा थे और चार बच्चों के पिता भी थे। बता दें कि सरोज खान और सोहनलाल दोनों की शादी ज़्यादा समय तक नही टिकी। शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी और सोहनलाल, सरोज को छोड़कर मद्रास चले गए।
Saroj Khan ने सरदार रोशन खान से की दुसरी शादी
सोहनलाल एक डांसर थे। सरोज खान ने सोहनलाल से कथकली, भरतनाटयम, कथक और मणिपुरी आदि डांस सीखा। सोहनलाल से अलग होने के बाद सरोज खान ने दूसरी सादी सरदार रोशन खान से कर ली। रोशन खान मुस्लिम थे इसीलिेए सरोज खान ने भी अपना धर्म परिवर्तन कर मुसलमान हो गई। रोशन से शादी कर इन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। बता दें कि सरोज खान की बेटी डांस स्कूल चलाती है, जो दुबई में है।
फिल्म फेयर पुरस्कार और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से हो चुकी है सम्मानित
सरोज खान ने 2000 से ज़्यादा गानों की करियोग्राफी की है। इन्होंने कई मशहूर हस्तियां जैसे श्रीदेवी, माधुरी, एशवर्या और करीना जैसी मशहूर अदाकारों को डांस सिखाया है। सरोज खान को फिल्म देवदास के लिेए फिल्म फेयर पुरस्कार और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। इसके साथ ही सरोज खान को लगान फिल्म के लिए अमेरिकन कोरियोग्राफी अवार्ड से सम्मानित हुई हैं।