नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कश्मीर हमारा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से सिर्फ पीओके पर ही बात होगी।
वैंकेया नायडू ने विशाखापत्तनम में नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के मोदी सरकार के फैसले का समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान से सिर्फ पीओके पर बात होगी। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। हम युद्ध नहीं चाहते हैं। हम शांतिप्रिय राष्ट्र हैं।