जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: देशभर में जन्माष्टमी का माहौल है। ऐसे में जन्माष्टमी के मौके पर फरमानी नाज ने अपना नया गाना रिलीज कर दिया है। ये गाना कृष्ण भजन है, जिसे फरमानी की आवाज में सुनना फैंस के लिए बड़ी ट्रीट है।
जानकारी के लिे बता दें कि फरमानी नाज ने इस ब्रैंड न्यू जन्माष्टमी भजन का नाम है दीवानी दीवानी रखा है। फरमानी के इस ब्रैंड न्यू जन्माष्टमी भजन का नाम है दीवानी दीवानी। फरमानी की आवाज में ये गाना सुकून देता है। गाने के लिरिक्स राज हिंडसन और अनुज मुलहेड़ा ने लिखे हैं। फैंस ने फरमानी की आवाज की तारीफ की है। लोगों ने फरमानी पर गर्व जताया है।17 घंटे में फरमानी के इस भजन को 138k व्यूज मिल चुके हैं।
यहां सुनें पूरा गाना…
Deewani Deewani Farmani Naaz | दीवानी दीवानी फरमानी नाज | जन्माष्टमी भजन| Raaj Hindson|farmani Naaz
नहीं डरती हैं फरमानी
एक वक्त था जब फरमानी नाज को कोई नहीं पहचानता था। मगर अब फरमानी बड़ा नाम बन चुकी हैं। फरमानी के गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। फरमानी नाज के भजन गाने पर बवाल भी छिड़ता है। मगर फरमानी इन सभी चीजों से नहीं डरती हैं। वे बेखौफ होकर अपने गाने के पैशन को जी रही हैं। फरमानी सभी के लिए इंस्पिरेशनल हैं। फरमानी के मुताबिक, संगीत का कोई धर्म और भाषा नहीं होती है। फरमानी को अगर लोगों की ट्रोलिंग मिली तो प्यार भी कम नहीं मिला है।