जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: भाजपा नेता से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है कि नोएडा के सेक्टर-93 बी में स्थित ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी करने वाले गालीबाज नेता Shrikant Tyagi के समर्थन में रविवार रात सोसाइटी में पहुंचे कुछ लोगों ने सोसाइटी में पथराव करते हुए हंगामा कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने ने गार्ड से भी मारपीट की। बताया जा रहा है कि वह लोग लाठी और डंडा साथ लेकर आए थे।
जानकारी के लिए बता दें कि 2019 से Shrikant Tyagi के अवैध निर्माण की शिकायत सोसाइटी में रहने वाले लोग कर रहे थे, लेकिन अपने रसूख के चलते आरोपी कब्जा हटाने को तैयार नहीं था। लेकिन आज जब त्यागी का अवैध निर्माण हटाया गया तो सोसाइटी में रहने वाली महिलाओं ने तालियां बजाकर अथॉरिटी की कार्रवाई का स्वागत किया।
दरअसल इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे, जिनमें से एक में त्यागी महिला के खिलाफ कथित तौर पर गंदी-गंदी गालियां देने के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करते और हाथापाई करते दिख रहा है।
➡नोएडा पुलिस के वांटेड #ShrikantTyagi की उत्तराखंड में तेजी से तलाश, सूत्रों के मुताबिक
➡ऋषिकेश में मिली आखिरी लोकेशन@Uppolice @CP_Noida @noidapolice #Noida #ShrikantTyagi #jtv https://t.co/ibINkQH0mB pic.twitter.com/U5nWaXFEjD— Jantantra Tv (@JantantraTv) August 8, 2022
वहीं खबर है कि Shrikant Tyagi के अवैध निर्माण पर हथौड़ा चलाना शुरू कर दिया है। आरोपी त्यागी ने अपने फ्लैट के आस-पास अवैध निर्माण कर रखा था। आरोप है कि आरोपी सोसाइटी का मेटेनेंस चार्ज भी नहीं देता था और अथॉरिटी के नोटिस को अपने रसूख से रुकवा देता था।
वहीं पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने और संपत्ति जब्त करने की बात कही है। स्थानीय भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा ने त्यागी के भाजपा सदस्य होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होगी और 48 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।