जनतंत्र डेस्क, नोएडा: महिला के साथ बदसलूकी करते पकड़े गए Shrikant Tyagi का वीडियो वायरल होने के बाद त्यागी पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। दरअसल यह मामला नोएडा के ओमेक्स सोसाइटी का है। इस बीच ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर के सीजेएम कोर्ट में श्रीकांत त्यागी ने सरेंडर के लिए अर्जी लगाई है। माना जा रहा है कि अगले कुछ घंटों में श्रीकांत त्यागी कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। पुलिस की 8 टीमें उसकी तालाश में लगी हैं।
नोएडा के ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में मचे बवाल के बाद अब गालीबाज नेता Shrikant Tyagi की गुंडई के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। लगातार दो दिन हुए हंगामे के बाद सोमवार की सुबह पुलिस और प्रशासन के साथ बुलडोजर भी सोसाइटी पर पहुंच गया।
जानकारी के लिए बता दें कि Shrikant Tyagi ने दो दिन पहले एक महिला के साथ बदसलूकी की थी. इसकी वीडियो सामने आया था. वीडियो में सब कुछ साफ साफ नज़र आ रहा था। इसके बाद यह मामला रविवार की रात उस वक़्त बहुत ज़्यादा बढ़ गया, जब मौके से फरार हो गए नेता श्रीकांत त्यागी की तरफदारी करने वाले कुछ लोग गुंडई करते हुए सोसाइटी पहुंचे और महिला को धमकाने की कोशिश की।