नई दिल्ली: Viral Video: हो सकता है कि इंस्टाग्राम रील्स देखते हुए आपकी नज़र इस बच्चे पर पड़ी हो। दरअसल, 14 साल का यह नाबालिग लड़का अहमदाबाद में स्कूटी पर दही-कचौड़ी व समोसा बेचता है। ऐसा वो अपने परिवार की मदद के लिए कर रहा है। जब ट्विटर पर इस बच्चे की कहानी और वीडियो वायरल हुई तो अहमदाबाद वालों ने बता दिया कि उनका दिल कितना बड़ा है ! जी हाँ, सोशल मीडिया पर न सिर्फ लोग इस बच्चे के जज्बे को सैल्यूट कर रहे हैं, बल्कि उसकी मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें – PM Modi: पीएम मोदी ने रात में नए संसद भवन निर्माण स्थल का किया दौरा, कार्यों का किया निरीक्षण
Viral Video: परिवार का पेट पालने के लिए बेची कचौड़ी
दरअसल, इस वीडियो को फूड ब्लॉगर दोयश पथराबे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जिसके मुताबिक, 14 साल का यह लड़का अहमदाबाद में स्कूटी पर दही-कचौड़ी व समोसा बेचता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का अपने ठेले पर कचौड़ी बना रहा है और आस-पास के लोग उससे कचौड़ी लेकर खा रहे हैं। बताया गया कि 14 साल का ये लड़का रेलवे स्टेशन के बगल में अपने परिवार का पेट पालने के लिए कचौड़ी बेच रहा है। जब सोशल मीडिया पर इसकी कहानी और वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर इस लड़के की मदद करने के लिए कई लोग सामने आये।
Viral Video: फूड ब्लॉगर ने शेयर किया वीडियो
फूड ब्लॉगर द्वारा शेयर की गई छोटी क्लिप के मुताबिक, लड़का मणिनगर रेलवे स्टेशन के सामने अपने स्टॉल पर दही-कचौड़ी तैयार करता हुआ दिखाई दे रहा था। आर्थिक तंगी के कारण, लड़का अपने परिवार की मदद के लिए स्टॉल चला रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लड़के की मदद के लिए लोग बड़ी संख्या में उसके यहाँ कचौड़ी खाने जा रहे हैं। साथ ही वायरल वीडियो पर हजारों की संख्या में यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। किसी ने उसके जज्बे को सलाम किया तो किसी ने उसकी मदद करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों से सामने आने की अपील की।