नई दिल्ली : Maharashtra में Shiv Sena 50-50 फॉर्मूले की मांग को लेकर अड़ी हुई है साथ ही लगातार बयान बाजी भी कर रही है जिससे बीजेपी के नेता नराज़ होते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 30 अक्टूबर को अब मुंबई नहीं जाएंगे जहां उनकी बीजेपी विधायकों के साथ बैठक होनी थी।
भाजपा ने अपनी मंशा जाहिर नहीं की
महाराष्ट्र की राजनीति में खींचतान जारी है। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर दोनों पार्टियां Shiv Sena नेता Diwakar Raote के बाद Chief Minister Devendra Fadnavis भी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले। इस दौरान अनौपचारिक तौर पर शिवसेना ने 50-50 के फॉर्मूले को पेश किया है ।लेकिन अभी भाजपा ने अपनी मंशा जाहिर नहीं की है। बता दे कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने का रास्ता भारतीय जनता पार्टी के लिए आसान नज़र नहीं आ रहा है।
आदित्य ठाकरे को उप– मुख्यमंत्री पद के लिए स्वीकार कर लेना चाहिए
इसी बीच केंद्रीय मंत्री और Republican Party of India प्रमुख रामदास आठवले ने एएनआइ न्यूज से बातचीत के दौरान कहा अगले 5 सालों में आदित्य ठाकरे को उप- मुख्यमंत्री पद के लिए स्वीकार कर लेना चाहिए, भाजपा मुख्यमंत्री पद के लिए स्वीकार नहीं कर पाएगी वहीं मुख्यमंत्री पद देवेंद्र फडनवीस को देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में BJP- ShivSena alliance में जनता उनके साथ है। एनडीए को इस चुनाव में ज्यादा सीट नहीं मिल पाई। इसके अलावा कहा कि भाजपा की तरफ से राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार उतारने की बात कही जा रही है।
Shiv Sena ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा
महाराष्ट्र में BJP के साथ सरकार बनाने से पहले शिवसेना ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बैंकों का दिवाला, जनता की जेब के साथ सरकारी तिज़ोरी भी ख़ाली है। देश भर में आर्थिक मंदी, बाज़ार में धूम-धड़ाका नहीं दिख रहा है मंदी की वजह से ख़रीदारी में 30-40% की कमी आई है,नोटबंदी, जीएसटी से आर्थिक हालात दिनों-दिन बदतर हो रहे हैं, कारखाने खतरे में, उद्योग-धंधे बंद, रोज़गार निर्माण ठप हैं।