भाजपा-शिवसेना गठबंधन(एनडीए) और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच महा मुकाबला
नई दिल्ली– महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के जनता का मतदान जारी है लेकिन सुबह-सुबह मतदान की रफ़्तार बेहद धीमी रही बता दे कि। राजनीति से लेकर बड़े बॉलीवुड तक के कई बड़े चेहरे अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्नी अमृता के साथ नागपुर में वोट डाला। उन्होंने कहा कि जनता को मतदान करके अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने-अपने परिवार के साथ वोट डाला।
महाराष्ट्र में भाजपा–शिवसेना का गठबंधन
बता दें, महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन(एनडीए)और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है। भाजपा गठबंधन की बात करें तो 150 सीटों पर चुनाव लड़ रही है तो वहीं शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अगर कांग्रेस की बात करें तो उसने 147 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं एनसीपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
मतदान के समय सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राज्य में भाजपा-शिवसेना ने गठबधंन किया है। इनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस-राकांपा गठबंधन से है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। महाराष्ट्र में राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों के तीन लाख से अधिक कर्मियों की तैनाती करके सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
महाराष्ट्र में मतदान 12 बजे तक सिर्फ 16.3 प्रतिशत मतदान हुआ
महाराष्ट्र विधानसभा सीट की बात की जाए तो यहां 288 सीटों के लिए कुल 3237 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 235 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। 1400 निर्दलीय हैं। राज्य में कुल 9 करोड़ मतदाता हैं, जो इनके भाग्य का फैसला करेंगे। अब तक 16.3 प्रतिशत मतदान हुआ हैं।
प्रजातंत्र में सभी चुनाव अहम होते हैं
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मतदान के बाद कहा, ‘प्रजातंत्र में सभी चुनाव अहम होते हैं। सरकार किसकी थी, किसकी आनी है। यह सवाल नहीं रहता है। प्रतिनिधियों से जनप्रतिनिधियों को चुनना यह मतदाता का काम। इसीलिए हम कहते हैं कि 100 प्रतिशत मतदान हो हर मतदाता का राष्ट्रीय कर्तव्य है मतदाता के लिए हर चुनाव महत्वपूर्ण होना चाहिए।