जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: कोशिश के कदम हर बार बहुत भारी रखो, और जब तक ना जीत जाओ कोशिश जारी रखो इस शायरी का मतलू आप साफ साफ समझ गए होंगे लेकिन यह सिर्फ शायरी नहीं है बल्कि हकीकत में ऐसा होता है। जी हां आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे IAS के बारे में जिनकी कहानी इसी शायरी पर आधारित है।
दरअसल एक व्यक्ति जो 13 बार फेल होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारा। आखिरकार वो अपने UPSC के टारगेट को पाने में सफल हो ही गए और IAS बन गए। आपको बता दें कि IAS Avnish Sharan का एक ट्वीट अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को देखकर कई लोगों को प्रेणा मिल रही है। यह उन सभी छात्रों के लिए है जो परीक्षा में कई कोशिशों के बावजूद असफल हो जाते हैं। आपको भी इस ट्वीट को देखकर जरूर प्रेणा मिलेगी।
मेरी यात्रा:
10वीं : 44.7%
12वीं : 65%
ग्रैजूएशन: 60%CDS : फेल
CPF: फेलराज्य लोक सेवा आयोग: 10 से अधिक बार प्रारंभिक परीक्षा में फेल
UPSC सिविल सेवा परीक्षा :
1. प्रथम प्रयास में साक्षात्कार
2. दूसरे प्रयास में AIR 77— Awanish Sharan 🇮🇳 (@AwanishSharan) July 22, 2022
जानकारी के लिए बता दें की IAS Avnish Sharan 2009 के छत्तीगड़ कैडर के अधिकारी हैं। वो अक्सर प्रेरणादायक ट्वीट करते रहते हैं। लेकिन, इस बार उन्होंने अपनी असफलता से जुड़ी कहानी ट्वीट करके लोगों को बताई है। इस ट्वाट में वह बताते हैं कि कैसे 13 बार फेल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और वह UPSC परीक्षा क्रैक कर पाए।
IAS Avnish Sharan का ये ट्वीट वायरल होने के बाद अब यूजर्स भी उन्हीं के फॉर्मेट में अपनी कहानी शेयर कर रहे हैं। लोगो का कहना है की यह ट्वीट उनके आत्मबल को बढ़ा रहा है।