नई दिल्ली : धरती का हर कोना जीव जंतु जंगलों से भरा हुआ है सभी जानवर एक दूसरे का शिकार करके ही अपना पेट भरते वहीं दूसरी तरफ जंगल में खुद को जीवित रखने के लिए वर्चस्व की जंग हमेशा जारी रहती है ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक तेंदुआ (Leopard) अजगर (Python) का शिकार करते हुए नजर आ रहा यह वीडियो देख एक पल आप को भी हैरान रह जाएंगे वैसे कभी आपने एक तेंदुए को अजगर का शिकार करते हुए का वीडियो नहीं देखा होगा।
सांपों में सबसे खतरनाक अजगर ?
अक्सर आपने अब तक जो वीडियोज देखे होंगे उनमे यही देखा होगा की अजगर ही किसी ना किसी जानवर का शिकार करते हुए नजर आ रहा होता है (Leopard And Python video) लेकिन इस वीडियो में दांव उल्टा पड़ता हुआ नजर आ रहा है वैसे आपको बता दें अजगर सबसे खरतनाक सांपों में से एक है जो इंसान से लेकर कितने बड़े ही जानवर को एक बार मे निगलने में सक्षम रहता है और बड़ी चालाकी आसानी से हमला करता है कि सामने होने वाला शिकार इससे बच नहीं पाता।
वहीं इस वायरल वीडियो में भी आप देख सकते हैं कि एक तेंदुआ कितनी होशियारी से अजगर का शिकार कर रहा है और उसकी जान ले लेता है वहीं दूसरी ओर अजगर तेंदुआ के आगे नतमस्तक होता हुआ दिखाई पड़ रहा है।
वीडियो में देख सकते हैं कि एक तेंदुआ अजगर के पास किस तरह खड़ा हुआ है (Leopard And Python video) अजगर पूरे जंगल मे धीमी गति वाली चाल से शिकार की खोज कर रहा तभी उसकी नजर एक तेंदुए पर जा पड़ी और उसकी तरफ बढ़ने लगा लेकिन जब तक वो धीरे – धीरे आता उतने में खड़े तेंदुए की नजर अजगर पर पड़ गई और बड़ी चालाकी से तेंदुए ने अजगर के मुंह वाले हिस्से पर हमला बोल दिया… इस वीडियो को भारतीय वन विभाग के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।
Leopards are opportunistic hunters. Here it takes care so swiftly… pic.twitter.com/4QqdTpqRxA
— Susanta Nanda (@susantananda3) July 23, 2020
सुशांत ननंदा ने वीडियो शेयर करतेे हुए कैप्शन में लिखा है – तेंदुए अवसरवादी शिकारी होते हैं, यहां वो बहुत ही समझदारी से अपना शिकार करता दिख रहा है वहीं ये वीडियो वायरल होने के बाद से अब तक 11 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं साथ ही 7 सौ के करीब लाइक्स और रिट्वीटस आ चुके हैं।