Money throne x10 : नोटों के सिंहासन पर बैठकर महसूस कीजिये पैसों का पावर
नई दिल्ली : Money throne x10, एक ऐसा सिंहासन जिसमें करोड़ों रूपये कैश रखे हैं। जी हाँ, पैसे का रौब और उसकी ताकत क्या होती है ? ये हर कोई महसूस करना चाहता है ,हर कोई जानना चाहता है कि जब उसके पास करोड़ों रूपए होंगे तो उसे कैसा लगेगा। उन पैसों से उनके मन में क्या-क्या करने की इच्छा जागेगी ? लोगों को पैसे के पावर का फील देने के लिए रूस में नोटों का सिंहासन बनाया गया है।
Money throne x10 मॉस्को के एक आर्ट म्यूजियम में रखा गया है
जी हाँ, रूस की पॉपस्टार अलेक्सी सर्गीयेंको और बिजनेस टायकून इगोर राइबाकोव ने मिलकर इस डॉलर थ्रोन का निर्माण कराया है, जिसको ‘एक्स 10 मनी थ्रोन’ नाम दिया गया है। इस सिंहासन को मॉस्को के एक आर्ट म्यूजियम में आम लोगों के बैठने के लिए रखा गया है।
Money throne x10 की खासियतें
इस सिंघासन को 2.5 इंच बुलेट प्रूफ ग्लास से बनाया गया है और इसके अंदर एक लाख डॉलर यानि कि करीब 7 करोड़ रुपए कैश रखे गये हैं। सिंहासन को बनाने और इस पर लोगों को बैठने के लिए बुलाने का मकसद पैसे की पावर को महसूस कराना और इसे कमाने के लिए प्रेरित करना है।
Money throne x10 तैयार करने का क्या है मकसद
इस मनी सिंहासन का उद्धाटन एक सार्वजनिक कार्यक्रम में किया गया। इस मौके पर पैसा, पैसा, पैसा नामक एक रूसी धुन को भी बजाया गया। इस सिंहासन का उद्धाटन होने के बाद रयाबकोव ने कहा कि इस सिंहासन पर बैठना लोगों के लिए एक सपने जैसा हो सकता है।
रयाबकोव ने कहा कि लोग इतना पैसा कमाने के लिए सोच भी नहीं सकते जितने पैसे के सिंहासन पर बैठकर वो फोटो खिंचवा सकते हैं। जो इस कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवाएगा उसके अंदर अलग तरह की ऊर्जा देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि जो सिंहासन बनाया गया है उसमें अधिक अमीर लोगों को इस ओर आकर्षित करना था।
रूसी पॉप कलाकार एलेक्सी सर्जियेंको का कहना है कि, ‘‘ये सिंहासन उन लोगों को प्रेरणा देगा, जो पैसे की ताकत को महसूस करना चाहते हैं और हमेशा पैसा कमाने के बारे में सोचते हैं।’
आपको बता दें अलेक्सी इससे पहले भी अपने आर्ट वर्क के चलते चर्चा में रह चुकी है। साल 2012 में उन्होनें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की फोटो सीरीज बनाई थी जिसे काफी सरहना मिली थी।