Onion के बढ़ी कीमतों ने इस किसान को बनाया करोड़पति, जानिए क्या है पूरा मामला
नई दिल्ली : प्याज (Onion) के आसमान छूते दाम किसी से छुपे नहीं है, ना ही ये छुपा है कि लोग प्याज के बढ़ते दामों से कितना परेशान हैं। वहीं इन सब के बीच एक किसान ऐसा भी है, जिसकी प्याज की महंगाई से बल्ले-बल्ले हो गयी। और वो प्याज बेचकर करोड़पति बन गया।
Onion के बढ़ी कीमतें किसान के लिए बनी लॉटरी
जहां एक ओर प्याज की महंगाई की मार ने लोगों के आंसू निकल दिए हैं। लगातार बढ़ रही प्याज की कीमतों से हाहाकार मचा हुआ है। लोग त्रस्त है और परेशान भी। सेब और अनार भी प्याज के दाम के आगे पानी भर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर एक किसान ऐसा भी है, जिसके लिए यही प्याज किसी बंपर लॉटरी से कम साबित नहीं हुआ।
प्याज की बढ़ती कीमतों ने बदली किसान की किस्मत
सनुकर थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा मगर प्याज की बढ़ती कीमतों ने इस किसान की किस्मत ही बदल दी। सिर्फ महीने भर में यह कर्जदार किसान मालामाल हो गया। मामला कर्नाटक का है, जहां के एक किसान मल्लिकार्जुन ने कर्ज लेकर खेती की। उनकी पैदावार भी अच्छी हुई। कटाई का सीजन आते-आते प्याज के दाम 100-200 रुपए किलो पहुंच गये। इस लिहाज से कर्ज में डूबे मल्ल्किार्जुन के लिए प्याज वरदान साबित हुई और उन्होनें ना सिर्फ अपना कर्ज चुकाया बल्कि करोड़पति भी बन गये।
- आपको बता दें मल्लिकार्जुन कर्नाटक के चित्रदुर्गा जिले के एक गांव में रहते हैं
- पिछले 12 सालों से मल्लिकार्जुन प्याज की खेती कर रहे हैं
- हर साल प्याज से करीब 5 लाख का मुनाफ़ा होता था
- इस साल 15 लाख का कर्ज़ लेकर 20 एकड़ जमीन पर प्याज की खेती की
- प्याज का उत्पादन करीब 240 टन (लगभग 20 ट्रक) हुआ
- प्याज की कटाई तक दाम चौगुने हो गये
- प्याज बेचकर मल्लिकार्जुन ने 90 लाख का मुनाफ़ा कमाया
प्याज से लाखों का मुनाफा कमाने के बाद मल्लिकार्जुन अब खेती के क्षेत्र में एक सेलिब्रेटी की तरह हो गए हैं। आसपास के किसानों के लिए मल्लिकार्जुन अब आदर्श बन गए हैं और लोग उनसे खेती के गुर सीखने के लिए आने लगे हैं।
क्या कहना है मल्लिकार्जुन का ?
मल्लिकार्जुन का कहना है कि, ‘यह अब तक का सबसे बड़ा जोखिम था। अगर प्याज की फसल खराब हो जाती या कीमतें गिर जातीं तो मैं बुरी तरह फंस जाता। पर, इसी प्याज ने अब मेरे परिवार की किस्मत बदल दी है।’ ‘मैंने अपना कर्ज चुका दिया है। अब मैं एक सुंदर घर बनाने की योजना बना रहा हूं। इसके साथ ही खेती के विस्तार के लिए और जमीन खरीदना चाहता हूं।’
वो कहते हैं ना कि जब ऊपरवाला देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। कहां मल्लिार्जुन ने प्याज की खेती से मुश्किल से 5 लाख के मुनाफे की उम्मीद की थी और कहां प्याज की बढ़ी हुई प्याज की कीमतों ने उनकी किस्मत बदल दी और वो करोड़पति हो गये।