Titanic के बाद सिफनी ऑफ द सीज़ बना दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज़
नई दिल्ली : दुनिया की सबसे बड़ी समुद्री जहाज़ के बारे में तो आप सभी जानते होंगें, लेकिन अफसोस कि टाइटैनिक (Titanic) जो दुनिया की सबसे बड़ी समुद्री जहाज़ के रूप में जाना जाता था। यह जहाज़ 15 अप्रैल 1912 में समुद्र में डूब गया था। इस घटना में करीब 1500 लोग मारे गए थे। ये घटना एक आइसबर्ग से टकराने के कारण हुई थी। ये सब तो जाना आपने टाइटैनिक के बारे में, लेकिन आइये अब आपको “सिंफनी ऑफ द सीज़” के बारे में बताते हैं। बता दें कि अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज़ है। ये फ्रांस में बनाया गया है। इसकी चौड़ाई 215.5 फीट और लंबाई 1188 फीट है। इस जहाज़ की कीमत 8711 करोड़ रूपए है।
क्या है इस जहाज़ की खूबियां ?
इस जहाज़ के अंदर बच्चों के लिए वाटर पार्क से लेकर दुनिया की सारी सुविधाएं उपलब्ध है। इसमें जहाज़ के बीचों बींच सेंट्रल पार्क है। बता दें कि इसके एक हिस्से से दूसरे तक जाने के लिए बोर्ड वाक भी बनाया गया है। इस जहाज़ पर मनोरंजन के लिए थिएटर है। इसके साथ ही इसमें फिटनेस सेंटर, जिम, पूल और स्पोर्ट्स ज़ोन भी है। बता दें कि यह 18 मंज़िला जहाज़ है।
खासियतें ऐसी कि दिल खुश हो जाये
इसमें 2759 लग्ज़री कमरें भी है। इस जहाज़ में करीब 6780 यात्री के रह सकने की सुविधा है। इसी के साथ ही मेहमानों के आने-जाने के लिए लिफ्ट भी मौजूद है। वहीं बताते चलें कि इस जहाज़ के 2 मंज़िला तक हाइक्लास फैमिली सुइट भी बनाया गया है।
इतनी सुविधाओं के साथ इसमें रेस्ट्रॉन्ट्स भी हैं, जिनकी संख्या करीब 20 हैं। इसमें आपको तरह-तरह के खाने का लुत्फ भी मिलेगा। बताते चलें कि इस जहाज़ में रोबोट भी रखे गए है, जिनका काम शराब परोसना है। तो अगर आप भी सैर करना चाहते हैं और कुछ हटकर देखना चाहते हैं, तो इस जहाज़ का सफ़र आपके लिए यादगार साबित हो सकता है.