जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई फोटो और वीडियो छाया रहता है। मनोरंजन से हटकर कुछ वीडियोज और फोटो एक बड़ा मैसेज भी दे जाते हैं। जो मानवता से भरे होते हैं। फिर फर्क नहीं पड़ता अच्छाई की सीख देने वाला छोटा बच्चा है या बड़ा शख्स। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रहा है। जिसपर लोग खूब प्यार लूटा रहे हैं।
Photo Of The Year: एक तस्वीर जो सिखाती है हर हाल में जीना, हौसलों की नायाब मिसाल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक प्यारा सा बच्चा है और उसके साथ तीन-चार पक्षी बैठे हुए हैं। बच्चे के पास बैठे पक्षी चूं चूं चहचा रहे हैं और क्यूट बेबी उन्हें बारी बारी से स्टिक से खाना खिला रहा है। बच्चे के हाथ से खाना खाने के लिए पक्षी भी अपनी बारी का इंतजार करते हैं। बच्चे का ये वीडियो दिल को छू लेने वाला है।
वीडियो पर लोग खूब प्यार लूटा रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को Buitengebieden नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिस पर लोग बच्चे के लिए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ये बच्चा ईश्वर का रूप है। कुछ लोग वीडियो को बेहद दिलचस्प बता रहे हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई बार रिट्वीट किया जा चुका है।