जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर बंदरों का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख आपको अपना बचपन याद आ जाएगा। वायरल वीडियो में दो बंदरों के हाथ गुब्बारा लग गया है। फिर क्या था गुब्बारा देख बंदरों का रिएक्शन भी वैसा ही था जैसे कोई इंसानी बच्चा गुब्बारा देख खुशी से झूम उठता है और गुब्बारे के साथ खेलता है।
One cannot separate kids from balloons… pic.twitter.com/jNNrEGjVdR
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) April 14, 2022
वायरल वीडियो में दो बंदर गुब्बारे से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों बंदर गुब्बारे को उछाल उछाल कर खूब मस्ती कर रहे हैं। बंदरों का खिलौना बना गुब्बारा काफी बड़ा है जिसे उछालकर बंदर खेल रहे हैं। बंदर गुब्बारे पर बैठ भी जाता है और फिर उसे लेकर वो पेड़ पर चढ़ने लगता है।
बंदरों के इस मजेदार वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है, ‘बच्चों को गुब्बारे से कोई दूर नहीं कर सकता।‘ लोग वीडियो पर कमेंट और शेयर कर रहे हैं।
Akshardham Metro Station Girl Video | Akshardham Metro Station Sucide Video | Delhi Metro Girl Jump