नई दिल्ली: Monsoon: मानसून का मौसम साल का ऐसा समय होता है जिसमें हर तरफ हरा-भरा वातावरण हो जाता है। भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगह हैं जहां इन दिनों मौसम बेहद खुशनुमा रहता है। कई लोग ऐसे होते हैं जो मानसून में घूमना बेहद पसंद करते हैं। मानसून का मौसम प्रकृति की सुंदरता को देखने का सबसे अच्छा समय होता है। भारत ऐसा देश है जो मानसून में घूमने की जगहों से भरा हुआ है। अगर आप इस मौसम में प्रकृति के अद्भुद नजारों को देखना चाहते हैं तो इन खास जगाहों पर जाए आपको बहुत मजा आएगा। भारत में मानसून के मौसम में काफी अच्छी बारिश होती है जिसकी वजह से देश की कई जगह दुल्हन की तरह सजी हुई दिखाई देती हैं।
Monsoon: जिरो, अरुणाचल प्रदेश
पथरीले चट्टानों के बीच रहकर बारिश का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो अरुणाचल प्रदेश की जीरो नामक जगह आपके लिए बेस्ट रहेगी।अगर आप इस जगह की असली सुंदरता देखना चाहते तो मानसून के मौसम में यहां की यात्रा करने की योजना आपको जरुर बनाना चाहिए। इसके खूबसूरत नजारों को देखने के लिए मानसून से अच्छा टाइम और कोई नहीं हो सकता। यहां की सुंदरता को देखने के बाद आप यहां की यात्रा के पल जिंदगी भर नहीं भूल पायेगे।
शोजा, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश की सेराज घाटी में स्थित शोजा नाम की एक जगह है कहा जाता है कि यहां बारिश के मौसम का नजारा स्वर्ग जैसा होता है। शोज छोटा सा, लेकिन बहुत ही खूबसूरत है। बारिश के मौसम में यहां की खूबसूरती और बढ़ जाती है। मानसून मे यहां घूमना में बहुत मजा आएगा।
लेह-लद्दाख
लद्दाख के शानदार लेक, नदियाँ और ऊँचे पेड़ मानसून के दौरान बहुत ही आकर्षक नज़र आते हैं। बरसात के मौसम में यह जगह सपनों की दुनिया के सामान नजर आती है।
कोडाइकनाल, तमिलनाडु
कोडाइकनाल पहाड़ी क्षेत्र है जो बिलकुल हरा भरा है। चारों तरफ फैली हरियाली और सुंदर नजारे मानसून में और सुहावने हो जाते हैं।अगर आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो इसे अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।
Monsoon: मॉसिनराम, मेघालय
मेघालय की इस जगह ज्यादातर समय बारिश होती रहती है. इसलिए यहां का प्राकृतिक सौंदर्य बाकी सभी जगहों की तुलना में ज्यादा बेहतर होता है। यह झरने मानसून के मौसम में बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं, जो भारी मात्र में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।
मुन्नार, केरल
मुन्नार समुद्री स्तर से 1600 फिट की उंचाई पर स्थित एक बेहद आकर्षक और मन को लुभाने वाला हिल स्टेशन है। जिसके आसपास के नजारे दिल को खुश कर देते हैं। मानसून के मौसम में मुन्नार और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है।
ये पांच राज्य जो देश को देते हैं सबसे ज्यादा अनाज || Five States Give Most Food to the Country