Amarnath Yatra 2024: आज यानी 29 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। हर साल लाखों की संख्या में बाबा के दर्शन करने श्रद्धालु जाते है। इस साल अमरनाथ यात्रा 2 महीने तक चलेगी।
Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा 29 जून यानी शनिवार से शुरू हो चुकी है। पहले जत्थे श्रद्धालुओं ने आज पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर रहे है। आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए तीन स्तरीय भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। साथ ही श्रद्धालुओं के सभी बेस कैंपों की 24 घंटे सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था शनिवार सुबह जम्मू के बालटाल और पहलगाम बेस कैंप शिविर के लिए रवाना हुआ है। जम्मू के भगवती नगह बेस कैंप से पहलगाम बेस कैंप के लिए निकल चुके है।
अमरनाथ यात्रा हुआ शुरू
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो चुका है। यहा यात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त यानी रक्षाबंधन तक चलेगी। ये यात्रा शनिवार से दो मार्गों अंतनाग में पारंपरिक 48 किमी लंबे नुनवान-पहलगामा मार्ग और गांदरबल में 14 किमी छोटे, लेकिन कठिन बालटाल मार्गे से शुरू हो गई है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, शहर के शालीमार इलाके में अपंजीकृत तीर्थयात्रियों के ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण केंद्र स्थापित किया गया है। वहीं पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर परिसर में साधुओं के पंजीकरण के लिए एक विशेष शिविर लगाया गया है।