सिंगापुर की अदालत से बायजू रवींद्रन को बड़ा झटका

भारत के अरबपति टीचर और एजुकेशन बिजनेसमैन, Byju\’s के संस्थापक बायजू रवींद्रन को सिंगापुर में 6 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। मामले से परिचित सूत्रों के मुताबिक, भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनी Byju\’s  के संस्थापक को सिंगापुर की एक अदालत ने अवमानना के आरोप में छह महीने जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा है कि बायजू रवींद्रन अप्रैल 2024 से अपनी संपत्ति से संबंधित कई आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिसके बाद उन्हें जेल की सजा सुनाई गई है।

रविंद्रन को भरना होगा 70,500 डॉलर का जुर्माना

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर की कोर्ट ने बायजू रवींद्रन को अधिकारियों के सामने सरेंडर करने,  90,000 सिंगापुर डॉलर (70,500 डॉलर) का जुर्माना भरने और  बीयर इन्वेस्टको प्राइवेट लिमिटेड (एक कॉर्पोरेट इकाई जिसके पास संबंधित कंपनी के शेयर थे) के अपने कानूनी स्वामित्व को साबित करने वाले डॉक्यूमेंट्स पेश करने का निर्देश दिया है। बायजू रवींद्रन पर जेल की सजा का खतरा एक और बड़ा झटका है।

जो शैक्षिक प्रौद्योगिकी कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड यानी कि Byju\’s को रवींद्रन बायजू ने स्थापित किया था, उसने रविंद्रन का नाम अरबपति बिजनेसमैन की लिस्ट में शुमार कर दिया। रवींद्रन से जब इस केस और सजा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तुरंत कोई जवाब नहीं दिया. यह स्पष्ट नहीं है कि वह फिलहाल सिंगापुर में हैं या कहीं और

विदेशी निवेशकों के मामले में पहले ही फंसे हैं रविंद्रन

बायजू रवींद्रन को 6 महीने की जेल की सजा सुनाए जाना किसी बड़े झटके से कम नहीं है. वह पहले से ही कई अदालतों में कई विदेशी निवेशकों के केसों का सामना कर रहे हैं। वह अमेरिका में 1.2 अरब डॉलर के बड़े लोन से जुड़े नुकसान की भरपाई करने की कोशिश में जुटे हैं।

रविंद्रन के खिलाफ किसने चलाया मुकदमा?

अब सिंगापुर की अदालत में रविंद्रन के खिलाफ संप्रभु धन कोष कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी की एक सहायक कंपनी द्वारा मुकदमा चलाया जा रहा है, जिसने उस समय Byju\’s  के लिए फंडिंग राउंड में भाग लिया था जब कंपनी कर्मचारियों की छंटनी कर रही थी। इस मामले में कतर होल्डिंग्स का प्रतिनिधित्व ड्रू एंड नेपियर ने किया। बायजू इन्वेस्टमेंट्स का प्रतिनिधित्व फर्वेन्ट चैंबर्स ने किया।

Scroll to Top