World Tourism Day 2023: घूमना-फिरना हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है। इससे हम हर रोज-हर वक्त कुछ नया सीखते हैं। देश दुनिया की तमाम चीजों को करीब से देखते हैं, कई जगहों की स्थानीय संस्कृति, परंपरा और कलाओं को समझते हैं। न सिर्फ हमारे लिए, बल्कि हमारे देश और बाकी की दुनिया के लिए भी हमारा घूमना-फिरना उतना ही जरूरी है। दरअसल हमारा ये सैर-सपाटा, किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाता है। स्थानीय लोगों को रोजगार और मेज़बान समुदायों को सशक्त बनाता है।
क्यों मनाते हैं पर्यटन दिवस?
इन्हीं तमाम सकारात्मक प्रभावों के मद्देनजर दुनियाभर में हर साल आज यानि 27 सितंबर 2023 के दिन, विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है, जिसका मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना, पर्यटकों को आकर्षित करना और घूमने का शौक रखने वालों को नए-नए पर्यटन स्थलों के बारे में जागरूक करना है। इस खास दिन के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म को बढ़ावा देकर, तमाम देशों को आपस में जोड़ा जाता है, जिससे पर्यटक अपने देश के साथ-साथ विदेशी संस्कृति की भी जान और समझ सके।
विश्व पर्यटन दिवस कब मनाते हैं?
पूरी दुनियाभर में हर साल पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाया जाता है, जो इस साल भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 27 सितंबर 2023 को ही मनाया जा रहा है। हालांकि भारत अपना राष्ट्रीय पर्यटन दिवस अलग से मनाता है, जिसे हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है।
थीम और मेजबान देश कौन है?
विश्व पर्यटन दिवस 2023 की थीम इस वर्ष “पर्यटन और हरित निवेश” है। इसका उद्देश्य रोजगार, पर्यावरण की रक्षा करना और विकास को बढ़ावा देना है। इस वर्ष मेजबान देश सऊदी अरब है। आधिकारिक तौर पर ये सेलिब्रेशन 27 सितंबर को रियाद में होगा। जोकि सऊदी अरब की राजधानी है।
27 सितंबर की ही तारीख क्यों चुनी गयी?
इसके पीछे का इतिहास जानते हैं। दरअसल, साल 1980 में पहली बार विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता था। जिसकी शुरुआत के पीछे संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन(UNWTO) था। जानकारी के मुताबिक, इस खास दिन को मनाने के लिए 27 सितंबर की ही तारीख क्यों चुनी गयी? इस पर गौर फरमाये तो, क्योंकि इसी दिन 1970 में संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन को मान्यता मिली थी। आपको बता दें कि, संयुक्त राष्ट्र व्यापार संगठन की सालगिरह के मौके पर ये दिवस मनाया जाता है।