Lata Mangeshkar Birth Anniversary: लता मंगेशकर, इनकी आवाज तो सबने सुनी ही होगी। मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज! जिसे सुन हमारी पुरानी,नयी पीढ़ी बड़ी हुई। हालांकि वो अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी की आज बर्थ एनिवर्सरी है। आपको बता दें, कि 6 फरवरी 2022 को लता जी को मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण स्वर्गवास हो गया था। लता जी दरअसल, लता दीदी के नाम से जानी जाती हैं। लता जी की आज 94वीं जयंती है। इस खास मौके पर दिलचस्प बातों के बारे में जानिए।
लता जी की तीन बहनें थी
लता मंगेशकर जी का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। उनके पिता का नाम पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक क्लासिकल गायक और थिएटर आर्टिस्ट थे। बता दें, कि लता जी तीन बहनें थी। मीना, आशा, उषा एक भाई ह्दयनाथ था, जिसमें लता जी सबसे बड़ी थीं। ये भी दिलचस्प है कि लता जी का नाम जन्म के वक्त हेमा रखा गया था। लेकिन थिएटर करते वक्त एक ‘लतिका’ नाम रोल प्ले कर रहीं थी। जिसके बाद उनके पिता दीनानाथ जी ने उनका नाम लता रखा दिया।
5 वर्ष की उम्र ली थी संगीत शिक्षा
दरअसल, पांच साल की उम्र में लता जी ने अपने पिता से संगीत की शिक्षा लेनी शुरु की थी। साथ साथ वह थिएटर और एक्टिंग भी किया करती थी। साल 1942 में जब लता जी सिर्फ 13 वर्ष की थी तब उनके जीवन में सबसे बड़ी विपदा आयी, उनके पिता जी का देहांत हो गया। घर में सबसे बड़े होने के कारण उन्होंने पूरे परिवार की जिम्मेदारी ली। यही वजह रही कि उन्होंने कभी शादी भी नहीं की।
लता जी ने लगभग 7 दशकों में 1000 से भी अधिक हिंदी फिल्मों और 36 से भी अधिक भाषाओं में गाने गाए हैं। गौरतलब है कि, लता जी को 2001 में भारत रत्न से नवाजा गया था।