रश्मि सिंह|Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज 81 वर्ष के हो गए हैं। वह 11 अक्टूबर को अपना 81वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अमिताभ को दुनियाभर के फैंस और उनके दोस्तों से बधाई मिल रही हैं। वैसे हर रविवार अमिताभ बच्चन अपने घर जलसा के बाहर आने वाले सभी फैंस का अभिवादन करते हैं। हालांकि इस जन्मदिन उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज दिया। दरअसल, जन्मदिन के मौके पर अमिताभ बच्चन को विश करने उनके हजारो फैंस आधी रात उनके बंगलो जलसा पहुंचे। उन्होंने अपने सभी फैंस का अभिवादन किया।
आधी रात फैंस से मिलने आए बिग बी
बिग बी ने हमेशा की तरह नंगे पांव ही डाइस पर खड़े होकर अपने फैंस से मिले। उन्होंने स्माइल के साथ फैंस को वेव किया। जलसा के बाहर बड़ी संख्या में फैंस की भीड़ मौजूद रही, जो बिग बी की एक झलक पाने के लिए बेताब थी। अमिताभ बच्चन ने भी उनका दिल न दुखाते हुए आधी रात को उनसे मिलने बाहर आए। उन्होंने कुछ मिनटों के लिए ही फैंस को अपनी झलक दिखाई, लेकिन उनके चाहने वालों के लिए ये छोटा सा पल भी यादगार बन गया
नव्या ने इस तरह किया ‘नानू’ को विश
अमिताभ बच्चन को उनके परिवार वालों ने स्पेशल अंदाज में विश किया। नव्या नवेली नंदा ने अपने नानू के साथ फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें वो, आराध्या, जया बच्चन और अगस्त्य उन्हें गले लगाते दिख रहे हैं। इसे शेयर करते हुए नव्या ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थ डे नाना।’