New Zealand Radio Show Host Harnek Singh: ऑकलैंड स्थित लोकप्रिय रेडियो होस्ट हरनेक सिंह की हत्या करने की कोशिश की गई। जिसमें तीन खालिस्तानियों को दोषी पाया गया। उनको सजा सुना दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, हरनेक सिंह खालिस्तान की विचारधारा के खिलाफ रहे हैं। बता दें कि, तीनों दोषी 27 साल के सर्वजीत सिद्धू, 44 साल के सुखप्रीत सिंह दोषी पाए गए हैं। अवतार सिंह के दोस्त बलजिंदर ने अदालत को बताया कि उसे हरनेक को मारने के लिए कहा गया था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को जसपाल सिंह ने उन्हें फोन किया, ‘काम हो गया, वह अब रेडियो पर नहीं आएगा।’
तीसरे व्यक्ति का नाम नहीं सार्वजनिक
खबर ये भी है कि, तीसरे व्यक्ति 48 साल का है जोकि ऑकलैंड का निवासी है। जिसका नाम बताया नहीं गया है। इन तीनों ने हरनेक सिंह के खिलाफ योजना बनाई और हत्या करने की कोशिश की गई। तो वहीं न्यायाधीश ने सामुदायिक सुरक्षा और धार्मिक कट्टरता के खिलाफ कड़े कदम उठाने पर जोर दिया।
न्यायाधीश ने कहा…
न्यायाधीश वूलफोर्ड ने फैसला सुनाते हुए कहा, “इस मामले में धार्मिक कट्टरता साफ नजर आ रही है। ऐसे में सजा देने के लिए एक अलग नजरिये की आवश्यकता है। समाज को आगे की हिंसा से बचाने पर जोर दिया जाना चाहिए और अन्य लोगों को एक मजबूत संदेश भेजना जरूरी है।”